यूपी में भाजपा आज जारी करेगी संकल्प पत्र
यूपी में भाजपा आज जारी करेगी संकल्प पत्र
Share:

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय चुनाव का संकल्प पत्र जारी करेगी। भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र रविवार को सुबह 11 बजे जारी होगा। संकल्प पत्र के माध्यम से भाजपा राज्य में अपने दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों का ब्यौरा देगी। साथ ही केंद्र सरकार के तीन वर्षों का कार्यकाल पूर्ण होने को लेकर भी वे जानकारी देंगे।

रविवार को सुबह प्रस्तुत होने वाले संकल्प पत्र को लेकर प्रातः 11 बजे प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेंद्र नाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डाॅ. दिनेश शर्मा व नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना की मौजूदगी में प्रस्तुत किया जाएगा।

इस दौरान सरकार अपनी उपलब्धियों पर चर्चा करेगी। भाजपा के नेताओं द्वारा बताया जाएगा कि, कार्यकर्ताओं ने बड़ी मेहनत से कार्य किया। उन्होंने घर - घर जाकर वोट मांगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि, पहले अधिकारी कार्यो में बाधा पैदा करते थे,लेकिन अब अधिकांश अधिकारियों की कार्यशैली में बदलाव आ गया है क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि आने वाले कई सालों तक भाजपा की सरकार ही रहेगी।

बीजेपी सांसद ने उठाई पार्टी के खिलाफ आवाज

GST को लेकर रक्षामंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

गुजरात में सत्ता वापसी के लिए बीजेपी का नया प्लान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -