दादरी हत्याकांड पर सख्त हुई BJP, नेताओं को दी चेतावनी
दादरी हत्याकांड पर सख्त हुई BJP, नेताओं को दी चेतावनी
Share:

नई दिल्ली : एक ओर भाजपा के कार्यकर्ता खुद ही सांप्रदायिक भावनाऐं भड़काने का प्रयास कर रहे हैं तो दूसरी ओर भाजपा संगठन ही अपने कार्यकर्ताओं को दंगे न करने की बात कह रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा एक बार फिर विवादित बयान दिया गया है। भाजपा द्वारा नेताओं से यही कहा गया है कि इस तरह के बयान देने के बाद संयम बरतने की जरूरत है। यह भी कहा गया है कि इन बयानबाजियों से दंगे भड़कने की संभावनाऐं हैं। मिली जानकारी के अनुसार दादरी हत्याकांड को लेकर केंद्रीय मंत्री संजीव कुमार बालियान, संगीत सोम और साक्षी महाराज की तरह अन्य नेताओं की पृष्ठभूमि में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को अवगत करवा दिया गया है।

इस  मामले में यह भी कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी नेताओं और कार्यकर्ताओं को यह ताकीद की जा रही है कि वे विभिन्न तरह की घटनाओं को राजनीतिकरूप न दें। मामले में यह बात भी कही गई कि कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति से लोगों का ध्यान भटकाया न जा सके। इसके प्रयास किए जाऐं। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के नेतृत्व द्वारा भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों से काफी लंबा इंतजार करने को कहा गया है। यही नहीं यह भी कहा गया है कि सांप्रदायिक सद्भाव बना रहे और सांप्रदायिक हिंसा न हो।

मामले में यह भी कहा गया है कि पार्टी द्वारा कई ऐसे क्षेत्रों का दौरा किया गया जहां दंगे भड़क सकते हैं। इस तरह के भड़काऊ बयान नहीं दिए जाऐं। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज द्वारा अलग ही विवाद को जन्म दिया गया है। दरअसल उनहोंने कहा कि हिंदू गाय को अपनी माता मानते हैं।  

इतना ही नहीं इस विषय पर उन्होंने मरने मारने की ही बात कर दी है। जिससे लोगों की भावनाऐं तक भड़क गई हैं। इस मामले में यह भी कहा गया है कि उन्होंने खुले तौर पर मोहम्मद आजम खान के बयानों का विरोध किया उनका कहना है कि गौमांस भक्षण का समर्थन करने वालों से सवाल कर रहा हूं कि उन्हें किस तरह का अनुभव हो रहा है। दूसरी ओर सांसद आदित्यनाथ ने भी कई तरह के विवादित बयान दिए हैं और दादरी कांड को लेकर उप्र सरकार पर आरोप लगाया। इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण कहा गया है। पार्टी के विधायकों द्वारा इसे सामान्य अपराध कहा गया है। इसे सांप्रदायिक उपद्रव कहने से वे बचते रहे। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -