'जमानत जब्त हो जाएगी..', नितीश कुमार के लोकसभा चुनाव लड़ने पर भाजपा का तंज
'जमानत जब्त हो जाएगी..', नितीश कुमार के लोकसभा चुनाव लड़ने पर भाजपा का तंज
Share:

पटना: लोकसभा चुनाव होने में अभी लगभग 2 साल का समय बचा है, मगर सभी प्रमुख सियासी दल माहौल बनान में लग गए हैं। इस बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश के फूलपुर या मिर्जापुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के कयासों के बीच भाजपा ने उन पर तंज कसा है। भाजपा ने कहा कि नीतीश कुमार जहां से भी चुनाव लड़ें, उनकी जमानत जब्त हो जाएगी। 

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार बिहार से इतना डर गए हैं कि वे यूपी से चुनाव लड़ने चल दिए हैं। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार अब यूपी से चुनाव लड़ने के बारे में सोच रहे हैं। उन्हें पता है कि बिहार के भीतर उनके लिए दो सीट भी जीतना कठिन होगा। उनके सहयोगी ने उन्हें सुझाव दिया है या उन्हें पेशकश की है कि वो फूलपुर से चुनाव लड़ें। नीतीश कुमार जाएं, चाहे वह फूलपुर हो या मिर्जापुर हो उनकी जमानत जब्त हो जाएगी।

मोदी ने आगे कहा कि हाल ही में आजमगढ़ और रामपुर का लोकसभा चुनाव संपन्न हुआ है। दोनों क्षेत्र समाजवादी पार्टी के किले माने जाते हैं। यहां से सपा का सूपड़ा साफ़ हो गया। इसके पहले यूपी में बुआ (मायावती) और बबुआ (अखिलेश) की जोड़ी को बहुत प्रचारित किया गया। मगर क्या हश्र हुआ? भाजपा ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सुशील मोदी ने आगे कहा कि  अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठजोड़ किया था। तब नारा लगा था यूपी को यह जोड़ी पसंद है। लेकिन उस जोड़ी का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि कहा जिन लोगों ने भाजपा की पीठ में छूरा घोंपा है, वे कहीं से भी चुनाव लड़ें, उनकी जमानत जब्त कराई जाएगी। 

AAP विधायक अमानतुल्लाह का वो 'ख़ास' दोस्त फरार, जिसकी डायरी में छिपे हैं काली कमाई के राज़ !

दिल्ली-पंजाब के बाद अब AAP ने राघव चड्ढा को सौंपी गुजरात की कमान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उज्जैन दौरा प्रस्तावित, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -