मप्र उपचुनाव: आगर, पोहरी और मेहगांव पर कांटे की टक्कर, कभी भाजपा आगे तो कभी कांग्रेस
मप्र उपचुनाव: आगर, पोहरी और मेहगांव पर कांटे की टक्कर, कभी भाजपा आगे तो कभी कांग्रेस
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मतगणना जारी है। 28 सीटों के रुझान सामने आ रहे हैं। इनमें 20 सीटों पर भाजपा और 7 सीट पर कांग्रेस आगे है, जबकि 1 सीट (मुरैना) पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बढ़त बना रखी है। अब तक आए रुझानों में भाजपा को बड़ी जीत मिलती नज़र आ रही है।

प्रारंभिक रुझानों के बाद शिवराज ने दोपहर 12.45 बजे ट्वीट करते हुए कहा कि जनता ने एक बार फिर विकास और जनकल्याण के लिए भाजपा को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला ले लिया है। आगर, पोहरी और मेहगांव सीट पर भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला है। हर राउंड के बाद तस्वीर बदल रही है। इनमें भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच 200 से कम वोटों का अंतर बना हुआ है। वहीं, मलहरा और इमरती देवी की सीट पर डबरा पर भी तेजी से बदलाव हो रहा है। इन दोनों जगहों पर उम्मीदवारों के बीच 1500 से कम वोट का अंतर है।

कांग्रेस और भाजपा के बीच बसपा भी मैदान मारती दिख रही है। मुरैना में बसपा उम्मीदवार रामप्रकाश राजौरिया आगे हैं। इस सीट पर कांग्रेस दूसरे और भाजपा तीसरे स्थान पर है। खास बात यह है कि यह सीट केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के असर वाली मानी जाती है। यहां सीएम शिवराज ने नरेंद्र सिंह तोमर की उपस्थिति में एक रैली में कहा था कि आपके क्षेत्र के सांसद नरेंद्र सिंह तोमर है। वह पीएम मोदी के बगल में बैठते हैं। इसलिए, यहां पर भाजपा उम्मीदवार का जीतना आवश्यक है। 

हार के बाद बढ़ी ट्रंप की मुश्किलें, अब जाएंगे जेल

Election Result: बिहार में जमकर चला पीएम मोदी का जादू, जहाँ-जहाँ रैली की वहां NDA को बढ़त

इसरएयर ने की बड़ी घोषणा, बहरीन के लिए संचालित करेगा सीधी यात्री उड़ानें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -