'राहुल जी इंडिया ब्राइट है', संबित पात्रा ने बोला जमकर हमला
'राहुल जी इंडिया ब्राइट है', संबित पात्रा ने बोला जमकर हमला
Share:

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर विपक्षी पार्टी पर जमकर हमला बोला। संबित पात्रा ने भारत में हुई विदेश मंत्रियों की बैठक का जिक्र करके प्रधानमंत्री मोदी की तारीफों के पुल बांधे।

संबित पात्रा ने कहा, आज भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है तथा पूरा विश्व पीएम मोदी  के नेतृत्व का लोहा मान रहा है। अपनी इसी बात पर उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला भी बोला। उन्होंने कहा, वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो विदेश में जाकर कह रहे हैं कि हिंदुस्तान बर्बाद हो गया है। संबित पात्रा ने कहा, हिंदुस्तान एक राष्ट्र है राहुल गांधी ये बात नहीं मानते हैं। वो कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में जाकर कह रहे हैं कि भारत एक समझौता है। राहुल गांधी ने कहा कि चीन परस्पर मित्रता चाहता है मगर वहां राष्ट्रवाद है। वहां पर येलो रिवर है लेकिन उनको भारत में गंगा नहीं नजर आती है। 

संबित पात्रा ने राहुल गांधी के कैंब्रिज यात्रा के चलते फोन की जासूसी के मुद्दे पर पलटवार करते हुए कहा, उन्होंने आखिर क्यों अपना फोन जांच के लिए नहीं दिया और कैंब्रिज जा कर कह रहे हैं की हमारे मोबाइल की जासूसी होती है। वही विदेश में जाकर बोलते है कि हमारे देश में जासूसी होती है। एक सिख से बोले क्या आप सिख है ? एक मुस्लिम से पूछा क्या आप मुस्लिम है ? फिर वो बोलते है , हिन्दुस्तान में तो सिख और मुस्लिम सेकंड क्लास की कम्युनिटी है। जम्मू कश्मीर के बारे में राहुल गांधी ने कहा की वहां सिक्योरिटी फोर्सेस और पुलिस समाप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा की उनको तो वहां आतंकवादी भी नहीं नजर आए। उनके अनुसार, विदेश में जाकर इस तरह की भाषा का प्रयोग करना सही नहीं है। संबित पात्रा ने कहा, राहुल जी पहले आप ब्राइट बने का प्रयास करिए, इंडिया ब्राइट है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -