तमिलनाडु की दो दिवसीय यात्रा पर जे पी नड्डा, जानिए क्या है प्लान?
तमिलनाडु की दो दिवसीय यात्रा पर जे पी नड्डा, जानिए क्या है प्लान?
Share:

चेन्नई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा आज यानी बृहस्पतिवार को दो दिवसीय यात्रा पर तमिलनाडु जाने वाले हैं। बताया जा रहा है यहाँ जाकर वह पार्टी की कई बैठक करने के अलावा एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। जी दरअसल भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने इस बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि, 'नड्डा बृहस्पतिवार को कराईकुडी में एक रैली को संबोधित करेंगे तथा मदुरै में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के बड़ी हस्तियों के साथ बैठक करेंगे।' आप सभी को बता दें कि भाजपा प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार को कराईकुडी में उनका पिल्लायार्पत्ती विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना का भी भी कार्यक्रम है।

इसी के साथ नड्डा तिरूपत्तूर में महान स्वतंत्रता सेनानियों मरुधु बंधुओं को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। आपको बता दें कि बीते दिनों वह गुजरात पहुंचे थे जहाँ साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। यहाँ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के दो दिनों के गुजरात दौरे के दौरान कई कार्यक्रम रहे। बीते दिनों जेपी नड्डा राजकोट में जन प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे और उन्होंने मोरबी में विशाल रोड शो और गांधीनगर में वीरंजलि कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया था। वहां उन्होंने कहा था- ''जब भी चुनाव आते हैं तो कुछ लोग चिंतित हो जाते हैं और कहते हैं कि ये हो रहा है, वो हो रहा है। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि वे चिंतित क्यों हैं? आप 18 करोड़ कार्यकर्ताओं की पार्टी से जुड़े हैं। बस अपना सर्वश्रेष्ठ दें।''

इसके अलावा कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर तंज करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि, 'देश को एक करने की चिंता करने के बजाय विपक्षी दल को अपने कुनबे को एकजुट रखने पर ध्यान देने की जरूरत है। आज कांग्रेस कहां है? यह न तो भारतीय है, न राष्ट्रीय, न ही कांग्रेस। यह भाई-बहन की पार्टी है (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी) भारत जोड़ो की जगह उन्हें कांग्रेस जोड़ो की चिंता करनी चाहिए क्योंकि वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।'

स्कूल के वॉशरूम में लटकी मिली छात्रा की लाश, चौकाने वाला है मामला

यदि अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बने, तो कौन होगा राजस्थान का CM ?

केरल: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद पर भड़के पिनराई विजयन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -