MP: दिवंगत वरिष्ठ नेता को श्रद्धांजलि देने के बाद नाचने लगे BJP कार्यकर्ता
MP: दिवंगत वरिष्ठ नेता को श्रद्धांजलि देने के बाद नाचने लगे BJP कार्यकर्ता
Share:

भोपाल: बीते दिनों ही बीजेपी के पूर्व सह संगठन महामंत्री भगवतशरण माथुर का निधन (Bhagwat Sharan Mathur Demise) हो गया। वहीं इन सभी के बीच भोपाल में बीजेपी की जिला कार्यसमिति की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं का एक फोटो वायरल हो रहा है (BJP)। जी दरअसल इस फोटो में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पहले बैठक में भगवतशरण माथुर को श्रद्धांजलि दी गई और उसी के कुछ देर बाद पार्टी की महिला कार्यकर्ता नाच गाने में मशरूफ नजर आईं।

अब उस दौरान का फोटो हो रहा है जो आप यहाँ देख सकते हैं। जी दरअसल भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के पूर्व सह संगठन महामंत्री आदरणीय भगवतशरण माथुर जी का बीते मंगलवार को निधन हो गया था। उनके निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। वहीं उनके निधन के बाद भोपाल में बीजेपी की जिला कार्यसमिति की बैठक थी। यहाँ पहले तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता भगवतशरण माथुर को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं इसके कुछ ही देर में महिला कार्यकर्ता नाच गाने में रमी नजर आईं और भूल गई कुछ ही देर पहले श्रद्धांजलि दी गई है। भगवतशरण माथुर 13 अप्रैल 1951 को राजगढ़ जिले के तलेन गांव में जन्मे थे।

वहीं साल 1975 में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बने। इसके बाद बाबा साहेब देवरस, के.सी. सुदर्शन, बाबा साहेब नातू, कुशाभाऊ ठाकरे, माखन सिंह के साथ उन्होंने काम किया। वह अनेक जिलों में जिला प्रचारक रहे। वहीं मध्यप्रदेश के सह-संगठन मंत्री और हरियाणा के संगठन मंत्री भी रहे, इसके अलावा आपातकाल के दौरान 19 माह जेल में रहे और अपनी समस्त पैतृक संपत्ति समाज सेवा के लिए समर्पित कर ‘श्री नर्मदे हर सेवा न्यास’ की स्थापना की। आपको बता दें कि न्यास द्वारा वनवासी क्षेत्रों में समाज सेवा के कई प्रकल्प निःशुल्क चलाए जा रहे हैं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्विटर पर लिखा- 'संघ के वरिष्ठ प्रचारक, मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व सह संगठन महामंत्री भगवत शरण माथुर के निधन के समाचार से स्तब्ध हूं, ईश्वर से पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!'

ये राज्य बना ओमीक्रॉन का हॉट-स्पॉट, इन राज्यों में न्यू ईयर और क्रिसमस को लेकर अलर्ट

आज से सभी बड़े अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, होगी बड़ी परेशानी

बढ़ते Omicron के संकट के बीच विदेश से आने वाले 400 से अधिक लोग हुए लापता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -