भाजपा ने हरीश रावत के माध्यम से विरोध की गेंद फैंकी कांग्रेस के पाले में
भाजपा ने हरीश रावत के माध्यम से विरोध की गेंद फैंकी कांग्रेस के पाले में
Share:

नई दिल्ली : एक ओर जहां ललित मोदी गेट कांड को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने सत्तापक्ष पर गंभीर आरोप लगाए और संसद में जमकर हंगामा किया। तो दूसरी ओर भाजपा ने भी अपना नया पैंतरा चलते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत को घेर लिया है। दरअसल मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ भाजपा द्वारा भ्रष्टाचार का आरोप सामने लाया जा रहा है। मामले को लेकर यह बात सामने आई है कि हाल ही में उनके निजी सचिव को निलंबित कर दिया गया। दूसरी ओर केंद्र में मंत्री रहे पीके थुंगन के मामले में भी सत्तापक्ष ने संसद में सफाई मांगी।

मामले को लेकर कहा गया है कि थुंगन भी पूरे मामले में दोषी हैं। हालांकि इन दोनों ही कार्रवाईयों को मुख्यमंत्री हरीश रावत को बचाने वाला माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस शासित राज्यों में भ्रष्टाचार का खुलासा भी किए जाने की योजना बनी है। मामले में यह बात सामने आई है कि रावत के पूर्ववर्ती विजय बहुगुणा द्वारा भाजपा के आरोपी को शक्ति दी गई है।

मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपनी लड़ाई को संसद के साथ सोश्यल मीडिया पर भी ले जा रहे हैं। हाल ही में ट्विटर पर इन दोनों ही पक्षों के नेता मुखर हुए और उन्होंने एक दूसरे के खिलाफ ट्विट किया। मामले में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भ्रष्टाचार में शामिल होने के  आरोप लगे हैं। मामले में कहा गया है कि शराब और बाढ़ राहत घोटाले में भी रावत द्वारा करोड़ों रूपए का भ्रष्टाचार किया गया है। उत्तराखंड सरकार पर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे होने का आरोप लगाया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -