निशिकांत दुबे ने 10 हजार गायों को मौत के मुंह से निकाला, दो तस्कर गिरफ्तार
निशिकांत दुबे ने 10 हजार गायों को मौत के मुंह से निकाला, दो तस्कर गिरफ्तार
Share:

रांची: झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निशिकांत दुबे अपने समर्थकों के साथ सड़क पर पैदल चलते नज़र आ रहे हैं। उनके पीछे बड़ी तादाद में गायें भी चल रहीं हैं। निशिकांत दुबे ने खुद ये वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। निशिकांत दुबे का कहना है कि उन्होंने खुद 10 हजार मवेशियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है। निशिकांत दुबे ने जानकारी दी है कि गोड्डा लोकसभा के सरैयाहाट के पास इन गायों को रेस्क्यू किया गया है। 

 

निशिकांत दुबे ने जानकारी दी है कि वे बुधवार (28 दिसंबर) को तड़के दुमका से भागलपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच सरैयाहाट थानाक्षेत्र के पास सड़क पर उन्होंने बड़ी संख्या में मवेशियों को देखा जिन्हें 2 लोग हांक कर ले जा रहे थे। इस दौरान चूंकि पुलिस की एक टीम उन्हें एस्कॉर्ट कर रही थी, इसलिए उन्होंने पुलिस की सहायता से मवेशियों को तस्करों के चंगुल से आजाद करा लिया। सांसद निशिकांत दुबे ने ये भी बताया है कि मवेशियों को तस्करों को चंगुल से आजाद कराकर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। साथ ही तस्करों को भी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। 

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने घटना का वीडियो अपने ट्वविटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि आज सुबह 5 बजे गोड्डा लोकसभा के सरैयाहाट में 10 हजार से ज्यादा गौमाता को बचाने का काम हमने किया। इन सभी को बांग्लादेशी तस्कर ले जा रहे थे। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी जंलर हमला बोला है। निशिकांत दुबे ने बताया है कि मोइउद्दीन और अली अंसारी नाम के तस्करों को पुलिस को सौंप दिया गया है।  

कैसे काम करेगी, कितनी कीमत होगी ? जानिए देश की पहली नेजल वैक्सीन के बारे में सबकुछ

इस साल भी गणतंत्र दिवस पर नहीं दिखेगी बिहार की झांकी, केंद्र को नहीं आई पसंद

रामपुर में सपा का किला ढहाने वाले भाजपा MLA आकाश सक्सेना को मिला आज़म का बंगला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -