कांग्रेस ने देश का बंटवारा किया, गांधी परिवार से बड़ा 'देशद्रोही' कौन ?
कांग्रेस ने देश का बंटवारा किया, गांधी परिवार से बड़ा 'देशद्रोही' कौन ?
Share:

नई दिल्ली: इशारों-इशारों में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) को देशद्रोही संगठन बताने वाले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने करारा पलटवार किया है। झारखंड में गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि गांधी परिवार से बड़ा कोई देशद्रोही नहीं है।

निशिकांत दुबे ने देश के बंटवारे, बोफोर्स घोटाला, भोपाल गैस त्रासदी और पाक-चीन की तरफ से जमीन पर कब्जा किए जाने की याद दिलाते हुए गांधी परिवार पर हमला किया है। निशिकांत दुबे ने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, 'लेडी माउंट बेटेन के इशारे पर भारत और पाकिस्तान दो मुल्क बने। इनका परिवार देशद्रोही है। बोफोर्स होटल में क्वात्रोची ने पैसा लिया और उसे गांधी परिवार ने भगा दिया। भोपाल गैस कांड में एंडरसन का इतना बड़ा हाथ था, आज भी भोपाल उस दर्द से कराह रहा है, लेकिन गांधी परिवार ने उसे भी भगा दिया। 

निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा किया, PoK हम आज भी वापस नहीं ला पा रहे हैं, गांधी परिवार से बड़ा देशद्रोही इस देश में कौन है। भाजपा सांसद ने कहा कि, अपने दिन से जानिए, पराए दिल का हाल, इसलिए राहुल गांधी को दूसरे लोग देशद्रोही नज़र आते है, जो खुद देशद्रोही है, जिसका पूरा परिवार देशद्रोही है। यह इतिहास है, मैं कोई नई बात नहीं कह रहा हूं।

शिवसेना के बाद अब इस पार्टी में भी टूट के आसार! देवेंद्र फडणवीस से मिले कई नेता

कांग्रेस ने करवाया देश का बंटवारा, आज तिरंगे पर उठा रही सवाल - RSS का पलटवार

कल होगा शिंदे-फडणवीस कैबिनेट का विस्तार, इन नामों पर लग सकती है मुहर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -