कल होगा शिंदे-फडणवीस कैबिनेट का विस्तार, इन नामों पर लग सकती है मुहर
कल होगा शिंदे-फडणवीस कैबिनेट का विस्तार, इन नामों पर लग सकती है मुहर
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे एवं देवेंद्र फडणवीस की सरकार के गठन का एक माह गुजर चुका है, किन्तु फिर भी मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो सका है। इसके चलते विरोधियों द्वारा शिंदे-फडणवीस सरकार की खूब आलोचना की जा रही है। इस बीच सूत्रों से प्राप्त हो रही खबर के अनुसार, प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार 5 अगस्त को यानी कल होगा। महाराष्ट्र की इस नई सरकार के 15 संभावित मंत्रियों की एक सूची भी सामने आई है। हालांकि, दोनों ही चीजों पर अभी तक किसी के भी द्वारा पुष्टि नहीं कई है।

वही सूत्रों से प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार, एकनाथ शिंदे एवं देवेंद्र फडणवीस की सरकार में कुल 12 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जा सकती है। इनमें से 7 भाजपा से तो 5 शिंदे खेमे के MLA सम्मिलित होंगे। प्रमुख चेहरों में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार का नाम भी सम्मिलित है। वहीं, शिंदे समूह से गुलाबराव पाटिल एवं दादा भुसे को भी सूची में जगह दी गई है।

एकनाथ शिंदे के पास सबसे बड़ी चुनौती बागी विधायकों को संतुष्ट करने की है। सूत्रों से प्राप्त हो रही खबर के अनुसार, दादा भुसे, उदय सामंत, दीपक केसरकर, शंभू राज देसाई, संदीपन भुमरे, संजय शिरसाठे एवं गुलाबराव पाटिल को मंत्री बनाने की तैयारी चल रही है। भाजपा की ओर से चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन, प्रवीण दरेकर, आरके विखे पाटिल, रवि चव्हाण, बबनराव लोणीकार एवं नितेश राणे शपथ ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त निर्दलीय बच्चू काडू एवं रवि राणा में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है।

यंग इंडियन का दफ्तर सील होते ही कांग्रेस में मची खलबली, AICC पर लगा नेताओं का जमावड़ा

परिवार न्यायालय (संशोधन) विधेयक आज राज्यसभा में पेश होगा

गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक में भाजपा नेता के साथ करेंगे बैठक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -