शिवसेना के बाद अब इस पार्टी में भी टूट के आसार! देवेंद्र फडणवीस से मिले कई नेता
शिवसेना के बाद अब इस पार्टी में भी टूट के आसार! देवेंद्र फडणवीस से मिले कई नेता
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में शिवसेना के पश्चात् अब कांग्रेस में भी अब सब कुछ ठीक नहीं होने की जानकारियां सामने आने लगी हैं। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि शीघ्र ही कांग्रेस में भी शिवसेना की भांति बड़ी टूट हो सकती है। इन अनुमानों के पीछे कारण भी हैं। दरअसल कांग्रेस के कई नेताओं ने बीते दिनों महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एवं भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी।

महाराष्ट्र के बड़े नेताओं में सम्मिलित और पिछली सरकार के मंत्री असलम शेख ने बीते हफ्ते देवेंद्र फडणवीस से उनके बंगले पर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के चलते भाजपा नेता मोहित कंबोज भी उपस्थित थे। मोहित कंबोज वहीं नेता हैं, जो शिंदे गुट की बगावत के पश्चात् सूरत से लेकर उनके मुंबई वापस लौटने तक साथ में थे। जानकारी यहां तक निकल कर सामने आई थी कि शिंदे गुट के तमाम बागी विधायकों को संभालने की जिम्मेदारी कंबोज को ही दी गई थी। कंबोज फडणवीस के बहुत नजदीकी माने जाते हैं।

असलम शेख के फडणवीस से मुलाकात करने के बाद ये ख़बरें है कि वो बहुत जल्द भाजपा में सम्मिलित हो सकते हैं। असलम के 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी भाजपा में सम्मिलित होने की जबरदस्त चर्चा थी, किन्तु शिवसेना के अलग होने के बाद और MVA बनने के बाद असलम ने अपना पैंतरा बदल लिया था। दूसरा बड़ा कारण बीते हफ्ते ही कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा, विधायक अमीन पटेल एवं जीशान सिद्दीकी ने भी देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के पश्चात् इन तीनों के भी भाजपा में सम्मिलित होने की चर्चाओं का दौर आरम्भ हो गया है।

कल होगा शिंदे-फडणवीस कैबिनेट का विस्तार, इन नामों पर लग सकती है मुहर

मनी लॉन्डरिंग मामले में ED की कार्रवाई पर भड़के राहुल, पीएम मोदी पर निकाला गुस्सा

यंग इंडियन का दफ्तर सील होते ही कांग्रेस में मची खलबली, AICC पर लगा नेताओं का जमावड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -