'2014 में 100 सिंचाई परियोजनाएं लटकी पड़ीं थीं, मैंने उन्हें पूरा करने में अपनी पूरी शक्ति लगा दी..', महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी
'2014 में 100 सिंचाई परियोजनाएं लटकी पड़ीं थीं, मैंने उन्हें पूरा करने में अपनी पूरी शक्ति लगा दी..', महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी
Share:

मुंबई: देश में दो चरणों का मतदान हो चुका है, अब राजनेता तीसरे चरण के लिए जोर लगा रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के म्हाडा पहुंचे हैं। जहाँ उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनता को धन्यवाद् देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, बीते 10 साल में आपने जब से मुझे काम दिया है, मैंने अपने शरीर का कण-कण और समय का पल-पल आपकी सेवा में लगाया है। आज देश के लोग, महाराष्ट्र के लोग, मोदी सरकार के 10 साल और कांग्रेस सरकार के 60 साल में अंतर देख रहे हैं। कांग्रेस 60 वर्षों में जो नहीं कर पाई, आपके इस सेवक ने 10 साल में करके दिखाया है। आपका प्यार मेरी ताकत बन गया है। पिछले 10 वर्षों से मैंने अपना जीवन आपकी सेवा में समर्पित कर दिया है। लोग अब मोदी के 10 साल और कांग्रेस के 60 साल के बीच का अंतर देख सकते हैं, हमने एक दशक में वह हासिल किया है जो वे छह दशकों में हासिल नहीं कर सके।

पीएम मोदी ने कहा कि, महाराष्ट्र की जनता जब प्यार और आशीर्वाद देती है, तब कोई कसर नहीं छोड़ती। लेकिन जब कोई अपना वचन पूरा नहीं करता, तो महाराष्ट्र की जनता उसे भी याद रखती है और समय आने पर हिसाब भी करती है। 15 साल पहले, एक बहुत बड़े नेता यहां चुनाव लड़ने आए थे। तब उन्होंने डूबते सूरज की शपथ लेकर कहा था कि यहां सूखे से प्रभावित क्षेत्रों तक पानी पहुचाएंगे। लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया, अब उन्हें सजा देने का समय आ गया है। एक स्थिर सरकार भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वर्तमान का भी ध्यान रखती है। आज, हम रेलवे, सड़क मार्ग और वायुमार्ग में भारी निवेश कर रहे हैं। बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए हमारा वार्षिक बजट कांग्रेस के 10 वर्षों के बुनियादी बजट के बराबर है।

पीएम मोदी ने कहा कि, विदर्भ हो, मराठवाड़ा हो... बूंद बूंद पानी के लिए तरसाने का ये पाप वर्षों से होता रहा है। कांग्रेस को देश ने 60 साल तक राज करने का मौका दिया। इन 60 वर्षों में दुनिया के अनेक देश पूरी तरह से बदल गए, लेकिन कांग्रेस किसानों के खेत तक पानी नहीं पहुंचा पाई। 2014 में करीब 100 सिंचाई परियोजनाएं ऐसी थीं, जो कई दशकों से लटकी पड़ी थीं, इसमें से 26 परियोजनाएं महाराष्ट्र से थीं। सोचिए, कितना बड़ा धोखा कांग्रेस ने महाराष्ट्र को दिया है। 2014 में सरकार बनने के बाद, मैंने पूरी शक्ति इन सिंचाई परियोजनाओं पर लगा दी। कांग्रेस की लटकाई 100 परियोजनाओं में से 63 हमने पूरी की हैं। हर खेत में, हर घर तक पानी पहुंचाना मेरे जीवन का बहुत बड़ा मिशन है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि, मोदी, देश की पूरी ग्रामीण व्यवस्था में सहकारिता के दायरे को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए 2019 में जब आपने फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई, तो हमने पहली बार सहकारिता के लिए अलग मंत्रालय बनाया। 10 साल पहले, जब रिमोट कंट्रोल वाली सरकार चलती थी, तब महाराष्ट्र के कद्दावर नेता कृषि मंत्री थे। जब यहां के कद्दावर नेता दिल्ली में राज करते थे, तब गन्ने का FRP करीब 200 रुपये था और आज मोदी के सेवाकाल में गन्ने का FRP करीब 350 रुपये है। बीते दशकों में किसानों ने अन्न की पैदावार में भारत को आत्मनिर्भर बनाया है। अब हमारा संकल्प है- विकसित भारत में अन्नदाता, विकसित भारत की ऊर्जा बने, अन्नदाता ऊर्जादाता बने।

उन्होंने आगे कहा कि, विकसित भारत बनाने में देश की नारी शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है। मोदी गांव की अपनी बहनों को सशक्त करने में जुटा है। बीते 10 वर्षों में हमारे प्रयासों से एक करोड़ बहनें लखपति दीदी बनी हैं। अब मोदी ने गारंटी दी है कि मैं 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाऊंगा।  पहले दिल्ली से किसान के नाम पर थोड़ा भी पैसा निकलता था तो कांग्रेस का पंजा उसे लूट लेता था। लेकिन अब दिल्ली में आपका ये बेटा बैठा है। अब दिल्ली से आपके हक की निकली पाई-पाई आपके खाते में पहुंचती है। उन्होंने कहा कि, 2014 में करीब 100 सिंचाई परियोजनाएं ऐसी थीं, जो कई दशकों से लटकी पड़ी थीं। इसमें से 26 परियोजनाएं महाराष्ट्र से थीं। सोचिए, कितना बड़ा धोखा कांग्रेस ने महाराष्ट्र को दिया है।

हर खेत में, हर घर तक पानी पहुंचाना मेरे जीवन का बहुत बड़ा मिशन है। 2014 में सरकार बनने के बाद मैंने पूरी शक्ति इन सिंचाई परियोजनाओं पर लगा दी। कांग्रेस की लटकाई 100 परियोजनाओं में से 63 हमने पूरी की हैं।  बीते दशकों में किसानों ने अन्न की पैदावार में भारत को आत्मनिर्भर बनाया है। अब हमारा संकल्प है - विकसित भारत में अन्नदाता, विकसित भारत की ऊर्जा बने, अन्नदाता ही ऊर्जादाता बने।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सफाया जारी, आज एनकाउंटर में 7 नक्सली ढेर

'अब नींद से जागे आप..', पतंजलि के 14 उत्पादों के लाइसेंस कैंसिल, जस्टिस अमानुल्लाह ने विज्ञापन मामले में कही ये बात

'यासीन मलिक की रिहाई के लिए कांग्रेस को वोट दें..', दिल्ली में 'आतंकी' के साथ लगी पूर्व PM मनमोहन सिंह की तस्वीर !

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -