शत्रुघ्न पर हो सकती है कार्रवाई, टोह लगते ही नीतिश से की भेंट
शत्रुघ्न पर हो सकती है कार्रवाई, टोह लगते ही नीतिश से की भेंट
Share:

पटना : बिहार विधानसभा में महागठबंधन की शानदार जीत के बाद हर ओर से मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को बधाईयां मिल रही हैं महागठबंधन के नेताओं लालू और नीतिश को लेकर सभी उत्साहित हैं। दोनों से ही नेता मिल रहे हैं। ऐसे में पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी नीतिश कुमार से भेंट की। दरअसल भारतीय जनता पार्टी अपनी हार के बाद अब विभिन्न नेताओं के सर ठिकरा फोड़ रही है। ऐसे में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और आरके सिंह पर कार्रवाई की बात सामने आई है।

इस कार्यवाई की भनक शत्रुघ्न सिन्हा को लग गई तो उन्होंने नीतिश से भेंट की। नीतिश से भेंट कर उहोंने अपने दिल का हाल मुख्यमंत्री नीतिश को कह सुनाया। उल्लेखनीय है कि बिहार में एनडीए की हार को शत्रुघ्न सिन्हा ने लोकतंत्र की जीत करार दिया। उन्होंने नीतिश से मिलने के बाद पत्रकारों से चर्चा की। 

जिसमें उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश मेरे दोस्त हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने पत्रकारों से कहा कि नीतिश कुमार उनके लिए सम्माननीय हैं। वे उनसे अक्सर मिलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि ज्योति बसु के बाद नीतिश उनके लिए बहुत खास हैं। शत्रुघ्न ने कहा कि पार्टी उनके प्रति कार्यवाई करने के लिए स्वतंत्र है।

भाजपा की आरे से कार्रवाई करने की आहट के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जब तक वे पार्टी में हें पार्टी का आदेश उनके लिए अध्यादेश है। भाजपा सांसद द्वारा यह भी कहा गया कि पार्टी उनके विरूद्ध कार्रवाई के लिए स्वतंत्र है। उल्लेखनीय है कि पार्टी के महासचिव मुरलीधर राव ने कहा कि पार्टी को शत्रुघ्न और आरके सिंह जैसे नेताओं ने धोखा दिया है। उल्लेखनीय है कि बिहार में भाजपा की हार के बाद शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा ट्विट कर कहा गया था कि बिहार में बाहरी नहीं बिहारी चलता है। यह लोकतंत्र की जीत है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -