बिहार चुनाव में BJP को ले डूबा आरक्षण मसला
बिहार चुनाव में BJP को ले डूबा आरक्षण मसला
Share:

नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि आरक्षण के मसले पर बयानबाजी भारतीय जनता पार्टी को भारी पड़ गई। बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार की एक बड़ी वजह आरक्षण रहा। दरअसल मतदाताओं में डर था कि मोदी की सरकार आरक्षण के प्रावधान में परिवर्तन ला सकती है। ऐसे में उनके हित प्रभावित हो सकते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख डाॅ. मोहन भागवत का उल्लेख करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि भागवत जी ने आरक्षण प्रणाली में समीक्षा करने की बात कही थी। आरक्षण नीति में बदलाव की बात को प्रचार के दौरान इसे चुनावी मसला बना दिया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा यह भी कहा गया कि आरक्षण डाॅ. बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा विस्तृत किए गए संविधान के अनुसार लागू किया गया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इसमें बदलाव का विचार कर रही थी। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी को बिहार चुनाव में हार का सामना भी करना पड़ा। झूठे वादों के माध्यम से भाजपा ने सत्ता हासिल कर ली। उन्होंने कहा कि पृथक तेलंगाना राज्य के गठन में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सराहनीय भूमिका रही। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -