UP पंचायत चुनाव में BJP की हुई किरकिरी
UP पंचायत चुनाव में BJP की हुई किरकिरी
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश के पंचायत चुनाव में राज्य में सत्ताधारी दल सपा को तो कई सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी को भी इस चुनाव में कई जगह पर हार देखनी पड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा 48 में से 40 सीटें हार चुकी है। हालत यह रहा कि जिस गांव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोद लिया है वह गांव तक भाजपा हार गई है। समाजवादी पार्टी एक बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। 

बहुजन समाज पार्टी दूसरे नंबर पर सामने आ रही है। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के परिवार के 6 सदस्यों को इस चुनाव में जीत मिली है लेकिन सपा मंत्रिमंडल के मंत्रियों के रिश्तेदार अपनी सीटें चुनाव में निकालने में सफल नहीं हो पाए हैं। मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी देश का सबसे महत्वपूर्ण संसदीय क्षेत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां से चुनकर संसद पहुंचे। मगर पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी यहां पर 48 में से 40 सीट पर ही जीत हासिल कर सकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयापुर गांव को गोद लिया था मगर यहां पर भाजपा लहर फेल हो गई। देवरिया में भाजपा 56 में 50 सीट हार गई। कल्याण सिंह के अलीगढ़ में 52 में से 44 सीटें पार्टी हार गई। कल्याण सिंह का संसदीय क्षेत्र अतरौली में भाजपा 8 सीटें हार गईं। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के गाजीपुर में 67 में 57 सीट हार गईं। झांसी में भी पार्टी का ऐसा ही हाल रहा।

हालांकि भाजपा के प्रदर्शन को लेकर उत्तरप्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पहली बार ही चुनाव लड़ा गया है। जिसमें भाजपा का प्रदर्शन कमतर तो नहीं कहा जा सकता है। दरअसल सपा को समाजवादी पार्टी में मंत्री तोताराम द्वारा बूथकैप्चरिंग किए जाने की बातों का भी सामना करना पड़ा है।

जिसके कारण राज्य के समाज कल्याण मंत्री की पत्नी और बेटा विज्ञान एवं तकनीक मंत्री मनोज पांडे का बेटा, जेल मंत्री रामपाल राजवंशी की दो बेटियां, मंत्री डाॅ. एसपी यादव की बीवी, बेटा और बहू, खादी राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद के भाई दामाद आदि भी सीटें निकालने में विफल रहे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -