'बाबा साहेब अंबेडकर SC नहीं, बल्कि ब्राह्मण थे..' सुब्रमण्यम स्वामी का दावा, कारण भी बताया
'बाबा साहेब अंबेडकर SC नहीं, बल्कि ब्राह्मण थे..' सुब्रमण्यम स्वामी का दावा, कारण भी बताया
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि सभी भारतीयों का DNA एक ही है। उन्होंने कहा कि अगर, कोई व्यक्ति उदार, बौद्धिक और साहसी है, तो वह ब्राह्मण है। उनका कहना है कि श्रीमद भगवद गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने ये ही उपदेश दिया है कि कर्म से ही किसी भी व्यक्ति की पहचान होती है। सुब्रमण्यम स्वामी का कहना हैं कि डॉ. अंबेडकर एक ब्राह्मण थे, क्योंकि वो एक महान स्कॉलर थे, इसलिए वे अंबेडकर को अनुसूचित जाति (SC) का नहीं मानते।

मैसूर के एक इंस्टीट्यूट के 60वें स्थापना दिवस समारोह में भाजपा नेता ने कहा कि अंबेडकर के पास दुनिया के कई विश्वविद्यालयों की डिग्री थी। उन्होंने सबसे अच्छे संस्थानों से डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। वो भारत का संविधान बनाने वालों में शामिल थे। सुब्रमणियम स्वामी ने कहा कि पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू की तुलना में अंबेडकर कहीं अधिक बड़े ब्राह्मण थे, क्योंकि नेहरू ने तो कोई परीक्षा भी पास नहीं की थी। उनका कहना है कि भारत में उत्तर दक्षिण कोई मुद्दा नहीं है। तमाम भारतीय हर तरह से एक समान ही हैं।

बता दें कि, वैसे तो सुब्रमण्यम स्वामी भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, मगर इससे अधिक वे मोदी सरकार की आलोचना के लिए जाने जाते हैं। उनकी तीखी जुबान से गांधी परिवार के साथ खुद पीएम मोदी भी परेशान हैं। सुब्रमण्यम स्वामी भाजपा के राज्यसभा सांसद रहते हुए भी कई बार मोदी सरकार के फैसलों की आलोचना कर चुके हैं। खासकर भारत-चीन मुद्दा और अर्थव्यवस्था को लेकर वे अक्सर केंद्र की भाजपा सरकार को नसीहत देते रहते हैं। 

पीएम मोदी ने अपनी DP बदलकर लगाया तिरंगा, देशवासियों से कहा- आप भी ऐसा ही करें

क्या सिद्धारमैया और शिवकुमार का झगड़ा सुलझा पाएंगे राहुल गांधी ? कर्नाटक दौरा आज

धनंजय सिंह को लेकर बिहार में मची सियासी हलचल, RJD ने पूछ डाला ये सवाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -