धनंजय सिंह को लेकर बिहार में मची सियासी हलचल, RJD ने पूछ डाला ये सवाल
धनंजय सिंह को लेकर बिहार में मची सियासी हलचल, RJD ने पूछ डाला ये सवाल
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना में दो दिन तक भारतीय जनता पार्टी ने राजनीतिक सरगर्मियों को बनाए रखा। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया। वहीं दूसरी तरफ बिहार की सत्ता पर काबिज JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के एक निर्णय से JDU की किरकिरी आरम्भ हो गई है। JDU की तरफ से उत्तर प्रदेश के तीन नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। जिसमें सबसे अधिक धनंजय सिंह के नाम को लेकर लेकर ख़बरें है। JDU के धनंजय सिंह को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर विपक्ष निरंतर तंज कस रहा है।

JDU में राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए धनंजय सिंह के नाम से कई सारे विवाद जुड़े हैं जिसके चलते बिहार का विपक्ष भी नीतीश की JDU के फैसले पर घेरने का प्रयास कर रहा है। धनंजय सिंह दो बार MLA और एक बार जौनपुर से सांसद रह चुके हैं। उन्होनें पहली बार 2002 में विधायक के तौर पर जीत हासिल की। धनंजय सिंह बाहुबली नेता के तौर पर पहचान रखते हैं, साथ ही वे राजनीति में बदनाम भी हैं। धनंजय सिंह उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 में JDU के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

बाहुबली नेता धनंजय सिंह के माफिया अजीत सिंह के मर्डर मामले में संलिप्त होने की बात सामने आई थी। इससे पहले जेल में बंद मुन्ना बजरंगी की हत्या मामले में उनका नाम आ चुका है। एक अध्यापक के क़त्ल का आरोप भी धनंजय सिंह पर लग चुका है। दागी नेता धनंजय सिंह पर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था। बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने RJD से तेजस्वी यादव पर सिर्फ इल्जाम लगने से नाता तोड़ लिया था। अब JDU में बाहुबली की एंट्री होने RJD ने JDU पर हमला बोलते हुए कहा है कि नीतीश कुमार को सिद्धांत की बात बोलना अब बेमानी है।

नेशनल हेराल्ड के ऑफिस समेत 12 ठिकानों पर ED के ताबड़तोड़ छापे, कांग्रेस खेमे में हड़कंप

कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर सरकार अस्थिर करने का आरोप, अर्जुन मुंडा ने दिया करारा जवाब

सरकार का बड़ा फैसला, अब इन 3 जगहों के बदले जाएंगे नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -