मथुरा में मतदान के बाद बीजेपी पदाधिकारी पर जानलेवा हमला
मथुरा में मतदान के बाद बीजेपी पदाधिकारी पर जानलेवा हमला
Share:

मथुरा : शहर में लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद गुरुवार शाम रिफाइनरी क्षेत्र में भाजपा महानगर महामंत्री पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने उनके सिर पर सरिया से प्रहार किया। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़, पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर

ऐसे हुआ जानलेवा हमला 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार शाम को मतदान के ठीक बाद हुई। महानगर के भाजपा महामंत्री ठाकुर रामजीलाल सिंह मतदान के बाद रांची बांगर में  पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे, तभी तीन-चार युवकों ने आकर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनको पीटा और सिर पर सरिया मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। 

लोकसभा चुनाव: वोट देकर स्याही का निशान दिखाइए, इन चीज़ों पर भारी डिस्काउंट पाइए

पुलिस ने शुरू की जांच 

इसी के साथ मौके पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने घायल भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खबर लगते ही भाजपाइयों की भीड़ जिला अस्पताल में जुट गई। हर कोई भाजपा नेता की कुशलक्षेम पूछता दिखा। हालत नाजुक होने पर उन्हें नयति हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में एसएसपी मथुरा ने बताया कि मतदान के बाद भाजपा नेता पर हमला किया गया। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। जांच जारी है। अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। 

असंतुलित होकर पेड़ से टकराई कार, दो कलाकारों की मौत

Vodafone रिचार्ज प्लान पर उठाये 16,000 रु का फायदा, पढ़े डिटेल्स

रायपुर में बड़ा हादसा टला, ट्रांसफार्मर फटने से सड़क किनारे खड़ी बसों में लगी आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -