कारोबारी की हत्या के बाद बदला अमित शाह की पदयात्रा का रूट
कारोबारी की हत्या के बाद बदला अमित शाह की पदयात्रा का रूट
Share:

मेरठ। उत्तरप्रदेश में विभिन्न दल व्यापक पैमाने पर चुनावी अभियान में भागीदारी कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य दलों के नेताओं द्वारा जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ऐसे में उत्तरप्रदेश मेें नामचीन नेताओं द्वारा प्रचार के लिए कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। आज मेरठ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा पदयात्रा की जाना थी। मगर मेरठ में एक कारोबारी की हत्या के कारण उनका कार्यक्रम कुछ बदल गया।

शोक स्वरूप उनकी यात्रा को रोकने की घोषणा की गई। उनकी पदयात्रा का रूट बदल दिया गया। इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रयास है कि उत्तरप्रदेश रोजगार हेतु नंबर 1 स्थान पर हो। वह समाजवादी पार्टी ने प्रदेश को हत्या में पहले स्थान पर लाकर रख दिया।

उन्होंने कहा कि कानून और शांति बनाए रखने के लिए भाजपा को जीत दिलवाने की जरूरत है। अमित शाह पिलखुवा, धैलाना, हापुड़, खुर्जा व बुलंदशहर में चुनावी सभाओं का आयोजन होगा। गौरतलब है कि भाजपा अपने गढ़ पश्चिमी उत्तरप्रदेश में विशेष ध्यान दे रही है।

डेरा सच्चा ने दिया भाजपा गठबंधन को समर्थन

बजटः पहले नोटबंदी, अब मुंहबंदी

केेंद्र ने 3 वर्ष सपा सरकार ने 5 साल तक प्रदेश पर नहीं दिया ध्यान

 

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -