केरल में भाजपा ने लगाई LSF के गढ़ में सेंध
केरल में भाजपा ने लगाई LSF के गढ़ में सेंध
Share:

तिरूवतंनपुरम ​: लगता है इन दिनों देशभर में मोदी लहर सभी पर हावी है। महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में भाजपा के संतोषजनक प्रदर्शन के बाद अब केरल के निकाय चुनावों की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी को निकाय चुनावों में अच्छी बढ़त मिली है। जिस तरह के नतीजे सामने आए हैं उनके अनुसार एलडीएफ पहले और यूडीएफ दूसरे नंबर पर हैं। मगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी  विरोधी पार्टी एलडीएफ को अच्छी प्रतिस्पर्धा दे रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस निकाय चुनाव में भी काफी पीछे चली गई है। यहां यह तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है। तिरूवतंनपुरम में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर अपना कब्जा जमाया है। भारतीय जनता पार्टी एलडीएफ को पछाड़ते हुए सबसे आगे बढ़ गई है। इन नतीजों में एलडीएफ 39 सीटों और भारतीय जनता पार्टी 31 सीट पर आगे पहुंच गई है। भाजपा उम्मीदवार द्वारा मेयर पद का चुनाव जीत लिया है।

निकाय चुनाव के नतीजे कांग्रेस और दूसरे दलों के लिए एक बड़े झटके के तौर पर सामने आए हैं। उल्लेखनीय है कि केरल एलडीएफ और यूडीएफ के लिए गढ़ रहा है लेकिन भाजपा ने इन दलों के गढ़ में सेंध लगा दी है। भाजपा की बढ़त को दक्षिण भारत में कमल के फिर से उदय का संकेत माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि येदियुरप्पा ने दक्षिण भारत में भाजपा को स्थापित करने में अपना सराहनीय योगदान दिया था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -