भाजपा सरकार ने बदली झारखंड की तक़दीर और तस्वीर, कांग्रेस और JMM में स्वार्थ का गठबंधन- जे पी नड्डा
भाजपा सरकार ने बदली झारखंड की तक़दीर और तस्वीर, कांग्रेस और JMM में स्वार्थ का गठबंधन- जे पी नड्डा
Share:

रांची: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को झारखंड के चाईबासा जिले पहुंचे। यहां से भाजपा उम्मीदवार जेबी तुबिद के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि, आजकल देख रहा हूं कांग्रेस और JMM हम जोली बने हुए हैं। ये केवल कुर्सी की दोस्ती है। इनका विकास से कोई वास्ता नहीं है। ये जो स्वार्थ का गठबंधन है इसे मुहतोड़ जवाब देना। झारखंड में विकास की काफी संभावना है। ये वन पट्‌टे की बात करते हैं। आम लोगों की भूमि हड़पने वाले किस पार्टी से है, ये सबको मालूम है। अपना उल्लू सीधा करना इनका यही मकसद है।

नड्डा ने आगे कहा कि, झारखंड को 70 वर्ष में तीन मेडिकल कॉलेज मिले। जबकि भाजपा सरकार ने राज्य को पांच वर्ष में 5 मेडिकल कॉलेज दिए। कांग्रेस व JMM ने कुछ नहीं किया। वो ऐसे सियासी दल हैं जो लोगों को जातियों में बांट देते हैं। ये विकास की बात नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां नक्सलवाद पसरा हुआ था। आज नक्सलवाद जड़ से ख़त्म हो रहा है।

जेपी नड्‌डा ने कहा कि ये चुनाव किसी शख्स का नहीं है। ये चुनाव किसी को मंत्री या सीएम बनाने का नहीं है। बल्कि झारखंड की तकदीर व तस्वीर का निर्णय करने का चुनाव है। इसलिए दूरदृष्टि पर ध्यान देना चाहिए। जब आप देखेंगे कि कहां हम जा सकते हैं, कौन हमें मंजिल तक पहुंचा सकता है। राज्य कैसे आगे बढ़ेगा तो तब आप ये पाएंगे कि भाजपा के अतिरिक्त कोई नहीं। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष में भ्रष्टाचार मुक्त, स्थाई सरकार आपने देखी। भाजपा के साथ लोग जुड़ते चले गए। झारखंड की तकदीर व तस्वीर में बदलाव आया। 

झारखंड विधानसभा चुनाव: राहुल गाँधी ने संभाली प्रचार की कमान, दो दिसंबर को सिमडेगा में करेंगे रैली

पार्टियों ने उड़ाया था भाजपा के घोषणापत्र का मजाक, अब मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता

बिहार में लागू नहीं होगा महाराष्ट्र फार्मूला, जदयू ने खारिज किया गठबंधन का प्रस्ताव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -