BJP ने इस नेता को दिया झारखंड का प्रभार, जानिए अब कौन बनेगा प्रदेश अध्यक्ष?
BJP ने इस नेता को दिया झारखंड का प्रभार, जानिए अब कौन बनेगा प्रदेश अध्यक्ष?
Share:

रांची: भारतीय जनता पार्टी (bharatiya janata party) ने झारखंड एवं बिहार सहित कई प्रदेशों में प्रभारियों को बदल दिया है। राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी (laxmikant vajpayee) को झारखंड का नया प्रभारी बनाया गया है। वह दिलीप सैकिया का स्थान लेंगे। इसके अतिरिक्त विनोद तावड़े को बिहार और मंगल पांडेय को बंगाल का प्रभारी बनाया गया है।

रांची की मेयर आशा लकड़ा को बंगाल का सह प्रभारी बनाया गया है। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर कई प्रदेशों के प्रभारी एवं सह प्रभारी का ऐलान पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने किया। लक्ष्मीकांत वाजपेयी वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। वर्ष 2012 में वह उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 80 में 71 लोकसभा सीटें जीती थीं।

प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी बदलेगी:-
प्रदेश में जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी बदलेगी। अबतक जो संकेत प्राप्त हुए हैं उसके अनुसार, बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बना भारतीय जनता पार्टी आदिवासी कार्ड खेल सकती है। वहीं कुर्मी वोट बैंक को जोड़ने के लिए भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुर्मी चेहरे को जगह प्राप्त हो सकती है।

'जल बिन मछली जैसे हो गए हैं अखिलेश..', सपा प्रमुख पर डिप्टी सीएम मौर्य का करारा पलटवार

भारत में 15-20 नहीं पूरी 2800 राजनितिक पार्टियां.., चंदा पूरा लेती हैं, पर आयोग को जानकारी नहीं देतीं

उद्धव को बड़ा झटका देने की तैयारी में थी शिंदे, आखिर मौके पर फेल हुआ प्लान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -