बंगाल में बीजेपी की बड़ी कामयाबी, पार्टी से जुड़े एक करोड़ लोग
बंगाल में बीजेपी की बड़ी कामयाबी, पार्टी से जुड़े एक करोड़ लोग
Share:

कोलकाताः लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बंगाल में मिले अप्रत्याशित सफलता से पार्टी गदगद है। बीजेपी ने इस सफलता के बाद ममता सरकार के खिलाफ अपना अभियान और तेज कर दिया। बीजेपी ने देशभर में सदस्यता अभियान चलाया था। पार्टी ने अपना यह अभियान पूरा कर लिया है। बीजेपी ने दावा किया कि बंगाल में पार्टी ने एक करोड़ नए सदस्य बनाए हैं। पार्टी का यह दावा बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक राजनीतिक संदेश है।

भाजपा सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि गुजरात के चूड़ास्मा जिले में बूथ नंबर 14 के सभी 10,600 मतदाता भाजपा के सदस्य बन गए हैं। वहीं राजस्थान के अजमेर में मुस्लिम समुदाय के अनेक ऐसे लोग भी भाजपा के सदस्य बने, जिन्होंने पहले तो पार्टी की सदस्यता ली और उसके बाद हज करने गए। बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान दावा किया कि पार्टी ने अपने सद्स्यों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है।

अभी तक 5.81 करोड़ सदस्यों की सदस्यता को ऑनलाइन दर्ज किया जा चुका है। विभिन्न कारणों से कई राज्यों के सदस्यों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज नहीं की जा सकी है। उनका दावा है कि यह प्रक्रिया पूरी होने तक कुल सात करोड़ से ज्यादा सदस्य पार्टी के सदस्य बन चुके होंगे। यह संख्या अभियान के लिए तय किए गए लक्ष्य 2.20 करोड़ (पूर्व सदस्य संख्या का 20 फीसदी) से बहुत ज्यादा है। बीजेपी ने दावा किया है कि जम्मू-कश्मीर में पार्टी के छह लाख से अधिक सदस्य बने हैं। पार्टी के दावे के मुताबिक इस अभियान के दौरान 19 करोड़ पेड़ लगाए गए। बीजेपी सदस्यता के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा संगठन होने का दावा करती है।

भाजपा नेता चिन्मयानंद पर आरोप लगाने के बाद गायब हुई छात्रा, आज मामले की सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर फिर हुआ हमला, तृणमूल पर लगा आरोप

शशि थरूर को कांग्रेस से राहत, पीएम मोदी की तारीफ वाले बयान पर नहीं होगी कारवाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -