CM योगी के आते ही भावुक हो गए भाजपा उम्मीदवार, छलके आंसू
CM योगी के आते ही भावुक हो गए भाजपा उम्मीदवार, छलके आंसू
Share:

पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना के पवई में बुधवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की विशाल आम सभा हुई। जहां पर योगी आदित्यनाथ ने अपने अंदाज में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला तथा कहा कि कांग्रेस जाति के नाम पर राजनीति करती थी। कांग्रेसी बोलते थे कि पहला अधिकार मुसलमानों का है। किन्तु प्रधानमंत्री मोदी बोलते हैं कि पहला अधिकार गरीबों का है। मध्यप्रदेश में निर्धन लोगों के लिए भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत की सीमाएं अब पूरी तरह से सुरक्षित हुई हैं। जो देश को गलत निगाह से देखेगा, उसकी आंखें निकलने में देर नहीं लगेगी। अब देश में कर्फ्यू नहीं लगता। कांग्रेस के वक़्त मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था। डबल इंजन की सरकार ने विकसित प्रदेश बनाया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पन्ना आना मेरा सौभाग्य है। यहां भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा हो रहा है। सीमेंट फैक्ट्रियां लग रही हैं। अब तो हीरा भी बड़ी मात्रा में निकलने लगा है। हीरा उद्योग से रोजगार का श्रजन होगा। कांग्रेस की सरकारें देश के जटिल मुद्दे सुलझाने में नाकाम रहीं। 

चुनावी सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। उन्होंने पवई में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में जनता से वोट भी मांगे। इस के चलते मंच पर उम्मीदवार प्रहलाद लोधी भावुक भी हो गए तथा उनके आंसू भी छलक पड़े। वहीं, योगी की सभा में एक कार्यकर्ता अमित खरे का योगी भेष जनता में चर्चा का विषय बना रहा।  

'सही समय पर भारत आया हूं', वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत पर बोले दिग्गज फुटबॉलर

'मुझे बचा लो...', उत्तरकाशी में टनल में फंसा झारखंड का महादेव, लगा रहा गुहार

'अगर भाजपा नहीं भी जीती तो..', तेलंगाना चुनाव में पार्टी उम्मीदवार टी राजा सिंह का बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -