'दिसंबर में ही लोकसभ चुनाव करवा सकती है भाजपा, सभी हेलीकॉप्टर बुक कर लिए..', CM ममता बनर्जी का दावा
'दिसंबर में ही लोकसभ चुनाव करवा सकती है भाजपा, सभी हेलीकॉप्टर बुक कर लिए..', CM ममता बनर्जी का दावा
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज यानी सोमवार (28 अगस्त) को कहा कि भाजपा दिसंबर में ही लोकसभा चुनाव करा सकती है। यही नहीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ने दावा किया है कि भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए सभी हेलीकॉप्टर भी बुक कर लिए हैं। टीएमसी युवा विंग की रैली को सम्बोधित करते हुए ममता ने आगाह किया कि भाजपा के लिए तीसरा कार्यकाल रोककर यह सुनिश्चित करना होगा कि देश को "निरंकुश" शासन का सामना न करना पड़े।

इसके साथ ही सीएम ममता ने राज्य में हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोटों के लिए "गैरकानूनी गतिविधियों" में शामिल कुछ लोगों को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह "कुछ पुलिस कर्मियों के समर्थन से" किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, 'यदि भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटती है, तो देश को एक निरंकुश शासन का सामना करना पड़ेगा। मुझे आशंका है कि वे (बीजेपी) दिसंबर 2023 में ही लोकसभा चुनाव करा सकते हैं।' उन्होंने आरोप लगाया कि, 'भाजपा ने पहले ही हमारे देश को समुदायों के बीच दुश्मनी के देश में बदल दिया है। अगर वे सत्ता में लौटते हैं, तो यह हमारे देश को नफरत का देश बना देगा।'

बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए ''पहले से ही सभी हेलीकॉप्टर बुक कर लिए हैं'', ताकि कोई अन्य राजनीतिक दल प्रचार के लिए उनका इस्तेमाल न कर सके। TMC सुप्रीमो ने कहा कि उन्होंने बंगाल में तीन दशक लंबे CPI (M) शासन को हराया है, और अब लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएंगी।  

'भारत ने G20 को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया..', दिल्ली आ रहीं बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना, PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक

बंगाल विस्फोट में 8 लोगों की मौत, कोलकाता हाई कोर्ट पहुंची भाजपा, कहा- RDX था, NIA जांच कराई जाए

'कांग्रेस सरकार को तो ISRO पर भरोसा ही नहीं था..', जिस वैज्ञानिक ने झूठे केस में 24 साल यातनाएं सहीं, पढ़ें उन नंबी नारायणन का बयान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -