ममता सरकार ने 5 वर्ष में 50 काम भी नहीं किए
ममता सरकार ने 5 वर्ष में 50 काम भी नहीं किए
Share:

कोलकातापश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर कई तरह के मसलों को लेकर सवाल उठाए जा सकते हैं। जिसमें सारधा चिट फंड, शिक्षा का गिरता स्तर, महिलाओं के प्रति अत्याचार, अपराधों की रोकथाम न होने को लेकर बातें शामिल हैं। ये सवाल केंद्रीय राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उठाए।

नकवी ने कोलकाता में पुल हादसे को लेकर भी ममता सरकार को आड़े हाथों लिया। नकवी ने इस मामले में कहा कि पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार राज्य में ठीक तरह से कार्य नहीं कर रही है। दरअसल भाजपा पश्चिम बंगाल में अपना चुनावी पत्र जारी कर चुकी है। ऐसे में उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार का मसला सामने रखा है।

केंद्रीय राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राज्य सरकार ने 5 वर्ष में 50 कार्य भी ठीक तरह से नहीं किए हैं। राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। कोई भी कार्य हो उसमें भ्रष्टाचार साफ नज़र आ रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा राज्य में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर चुनाव लड़ेगी। यही नहीं भाजपा का मुख्य मसला भ्रष्टाचार होगा। जिसे लेकर भाजपा अपना विरोध करने में लगी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -