पुलिसवालों ने छुए पूर्व विधायक के पैर, मचा बवाल
पुलिसवालों ने छुए पूर्व विधायक के पैर, मचा बवाल
Share:

देहरादून: सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिसकर्मियों का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसको लेकर अब जंग आरम्भ हो गई है। किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के जन्मदिन पर वहां पहुंचे 3 पुलिसकर्मियों ने उनके पैर छुए थे। घटना उस समय की है, जब पूर्व MLA केक काट रहे थे। 

वही अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेने के पश्चात् कुमाऊं के डीआईजी ने वीडियो में नजर आ रहे पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर पिथौरागढ़ कर दिया है। आपको बता दें कि उधम सिंह नगर के किच्छा से पूर्व MLA राजेश शुक्ला का ये वीडियो 13 अक्टूबर का है। इस दिन राजेश शुक्ला ने जन्मदिन पर कई स्थानों पर केक काटा था। जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो शुक्ला के किच्छा दफ्तर का बताया जा रहा है।

वही अब पुलिसकर्मियों द्वारा पूर्व MLA शुक्ला के पैर छुने पर कांग्रेस सवाल खड़े कर रही है। ये वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, इस वायरल वीडियो को लेकर कुमाऊं के DIG नीलेश आनंद भरणे ने बताया, "वीडियो देखने के पश्चात् उसमें दिखाई दे रहे पुलिसकर्मियों का पिथौरागढ़ ट्रांसफर कर दिया है। इसके साथ-साथ उनके खिलाफ विभागीय जांच भी आरम्भ कर दी गई है।"

'लक्ष्मण ने सोचा, राम को समुद्र में धकेल दूँ और सीता संग चला जाऊं..', कांग्रेस नेता का विवादित बयान

मल्लिकार्जुन खड़गे ही बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष ? गांधी परिवार ने दे रखा है फुल सपोर्ट

दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -