दिल्ली की सातों सीटों पर आज थम जायेगा चुनाव प्रचार का शोर
दिल्ली की सातों सीटों पर आज थम जायेगा चुनाव प्रचार का शोर
Share:

नई दिल्ली : प्रदेश की सातों सीटों के लिए लोकसभा चुनाव का प्रचार का शोर शुक्रवार शाम छह बजे थम जाएगा। रैली, रोड शो, नुक्कड़ सभाओं पर रोक लगने से शनिवार को प्रत्याशी डोर टू डोर या सोशल मीडिया के जरिए ही प्रचार कर सकेंगे। इसके मद्देनजर शुक्रवार को दिन में सभी पार्टियां अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन के लिए पुरजोर ताकत झोंक देगी।

आजमगढ़ में प्रस्तावित अखिलेश यादव की चारों सभाएं निरस्त

आज ख़त्म होगा प्रचार 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के ही वरिष्ठ नेताओं की मानें तो प्रचार पर रोक के बाद सोशल मीडिया के अलावा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में हरेक मतदाता को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी दी जाएंगी। यही नहीं दिल्ली के सभी बूथों की जानकारी एकत्रित करने के बाद वाहन इत्यादि का प्रबंधन भी किया जाएगा। ये सभी तैयारियां शनिवार को होना तय है।

जब प्रियंका के रोड शो में सामने आ गई मेनका गाँधी, चची-भतीजी का चुनावी मिलान

मेगा रोड-शो होंगे आयोजित 

जानकारी के लिए बता दें चुनाव प्रचार का आखिरी दिन होने के कारण आप, कांग्रेस और भाजपा की ओर से शुक्रवार को दिनभर अलग अलग क्षेत्रों में मेगा रोड शो कराए जाएंगे। भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम दिल्ली की बात करें तो प्रवेश सिंह वर्मा नजफगढ़ से सुभाष नगर पैसिफिक मॉल तक मेगा रोड शो करने जा रहे हैं। पूर्वी दिल्ली में गौतम गंभीर तो उत्तर पूर्वी में मनोज तिवारी का मेगा रोड शो भी है। 

केजरीवाल के लिए किया था अभद्र शब्द का इस्तेमाल, चुनाव आयोग ने भाजपा नेता को भेजा नोटिस

गठबंधन प्रत्याशी बोले - चूहों से EVM को खतरा, जिलाधिकारी ने किया इंकार

राहुल गाँधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा मेरे पिता के बारे में बात कीजिए लेकिन...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -