धोनी को आराम देने पर बेदी ने कही ऐसी बात
धोनी को आराम देने पर बेदी ने कही ऐसी बात
Share:

मुंबई : पूर्व भारतीय स्पिनर और कप्तान बिशन सिंह बेदी ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धौनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें और आखिरी वनडे मैच से पहले इस पूर्व भारतीय दिग्गज ने कहा कि, महेंद्र सिंह धौनी टीम के आधे कप्तान हैं। उन्होंने कहा कि धौनी की अनुपस्थिति में विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में असहज नजर आ रहे थे।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : गुजरात ने रेलवे को दी सात विकेट से करारी शिकस्त

उन्हें रेस्ट देने की क्या जरूरत थी

जानकारी के लिए बता दें कि टीम प्रबंधन ने महेंद्र सिंह धौनी को अंतिम दो वनडे में आराम देने का फैसला लिया था। ऑस्ट्रेलिया ने मोहाली वनडे में भारत के पहाड़ जैसे  स्कोर (358) को आराम से हासिल कर लिया और सीरीज अब 2-2 से बराबर है। बिशन सिंह बेदी ने धौनी को आराम देने के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आखिर उन्हें रेस्ट देने की क्या जरूरत थी। 

जीबी मुक्केबाजी टूर्नामेंट : कविंदर ने अपने नाम किया पहला इंटरनेशनल खिताब

इस कारण उठ रहे है ऐसे सवाल 

जानकारी के अनुसार बेदी ने कहा कि वे मानते हैं कि धोनी युवा नहीं रह गए हैं, लेकिन मैदान में कप्तान को उनकी जरूरत होती है। कप्तानी के लिए विराट को धोनी का साथ चाहिए। उनके बिना वो असहज नजर आते हैं। ये अच्छे संकेत नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे इतिहास में ये पहला मौका था जब टीम इंडिया को 350 रन बनाने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारत को 23 बार साढ़े तीन सौ से ज़्यादा रन बनाने पर हमेशा जीत मिली थी। इसके बाद से मोहाली में विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं।

BAN vs NZ : टेलर ने ठोका शानदार दोहरा शतक, अच्छी स्तिथि में न्यूजीलैंड

मैच के दौरान केन विलियम्सन के कंधे में लगी चोट, पहुंचे अस्पताल

दिउड़ी माता मंदिर पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, आरती में हुए शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -