विमान से टकराया पक्षी, टला हादसा
विमान से टकराया पक्षी, टला हादसा
Share:

भुवनेश्वर : वर्ष में अभी तक कई बार विमान को खराबी के चलते लैंड करवाया गया तो कई बार किसी और वजह से फ्लाईट डिले हुई। हाल ही में नई दिल्ली से भुवनेश्वर के बीच चलने वाली विस्तरा एयरवेज़ की फ्लाईट यूके 709 दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बाल - बाल बच गया। दरअसल इस विमान से एक पक्षी टकरा गया था। हालांकि इस विमान को बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड करवा दिया गया।

इस दुर्घटना में विमान को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। विमान सुरक्षित तरीके से बीजे पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करवा दिया गया। हालांकि विमान को लेकर पूरी औपचारिकताओं पर ध्यान दिया गया। इस मामले में यह जानकारी भी सामने आई कि इस फ्लाईट में सवार 50 यात्रियों के ही अलावा 7 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

एयरपोर्ट पर लैंड किए गए विमान की तकनीकी जांच के बाद उसका दुरूस्तीकरण किया गया। तकनीकी दल मरम्मत में जुट गया। विमान की जांच क बाद इसे उड़ान की अनुमति दी जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -