एक महीने की हुई बिपाशा-करण की पुत्री, माता पिता ने इस तरह मनाया फर्स्ट मंथ बर्थडे
एक महीने की हुई बिपाशा-करण की पुत्री, माता पिता ने इस तरह मनाया फर्स्ट मंथ बर्थडे
Share:

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों लाडली बिटिया देवी संग पेरेंटिंग को खुलकर जी रहे है। बिपाशा ने बीते माह 12 नवंबर को देवी को जन्म दिया था और अब उनकी लाडली पूरे एक महीने की हो गई है। इस मौके पर बिपाशा ने पति करण के साथ देवी का वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल होने लगा है।

बेटी के वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो बिपाशा और करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, इसमें दोनों साथ मिलकर केक काटते हुए दिखाई दे रहे है। इस बीच करण ब्लैक टीशर्ट में दिखाई दे रहे है, तो बिपाशा व्हाइट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। हालांकि, इस दौराना उनके साथ देवी कहीं भी नजर नहीं आती। वीडियो शेयर कर कपल ने कैप्शन में लिखा- 'और हमारी बेटी देवी आज एक महीने की आ चुकी है... देवी के लिए प्यार और दुआएं भेजने के लिए आप सबका धन्यवाद... हम बहुत आभारी हैं। Durga Durga.' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

खबरों का कहना है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के पूरे 6 बाद कपल ने अपनी बेटी का स्वागत किया। बिपाशा ने 12 नवंबर, 2022 को देवी बसु सिंह ग्रोवर को जन्म दिया था। हालांकि, कपल ने अब तक अपनी लाडली का चेहरा लोगों को अब तक नहीं दिखाया । 

145,000 से लेकर 195,000 तक, माधुरी दीक्षित के बेहतरीन साड़ी कलेक्शन

'बस रोता रहता था', ऋतिक रोशन का छलका दर्द

ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा #Boycottpathan, यूजर्स बोले- 'तैयार रहे सब'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -