वैलेंटाइन डे पर बिपाशा ने पति संग शेयर की तस्वीर
वैलेंटाइन डे पर बिपाशा ने पति संग शेयर की तस्वीर
Share:

आज वैलेंटाइन डे पूरी दुनिया में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी प्यार के रंग में रंगे दिखाई दे रहे है। इस खास मौके पर कपल अपने प्यार का इजहार करते हुए नज़र आ रहे है। अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी पति करण सिंह ग्रोवर के साथ फोटोज साझा कर अपने प्यार का इजहार किया है।

फोटोज में बिपाशा प्रिंटेड ड्रेस में दिखाई दे रहे है। अभिनेत्री ने ड्रेस के साथ मैचिंग झूमके भी पहन रखा है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से अभिनेत्री ने अपने लुक को कम्पलीट कर रखा है। इस लुक में अभिनेत्री गॉर्जियस लग रही है। वहीं करण व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखाई दे रही है। इसके ऊपर से एक्टर ने ब्लू श्रग कैरी किया हुआ है। रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए नज़र आ रहे है। तस्वीरें शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा- 'वो प्यार है। जब तक मैं करण से नहीं मिली थी, तब तक मुझे सच्चा प्यार नहीं पता था। प्यार आपको हंसाता है। प्यार आपको खुश करता है और प्यार आपको मजबूत बनाता है। प्यार आपको प्रेरित करने का काम करता है। प्रेम आपकी रक्षा करता है। प्यार आपका सम्मान करता है। प्यार तुम पर गर्व है। प्यार आपको जज नहीं करता। प्यार आपका सबसे अच्छा मित्र होता है। प्यार हर मुश्किल को आसान बनाने का भी काम करता है। काश सभी को अपना एक सच्चा प्यार मिले। सभी को और मेरे प्यार को हैप्पी वैलेंटाइन डे।' फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिपाशा और करण साल 2015 में आई मूवी 'अलोन' में एक साथ काम किया था। इस बीच दोनों एक-दूसरे के करीब आए। फिर दोनों में प्यार हुआ है, जिसके बाद करण और बिपाशा ने वर्ष 2016 में विवाह कर लिया है।  

भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता शर्मा पर छाया 'सामी- सामी' का खुमार, वायरल हुआ वीडियो

कंगना को राखी ने दिया खुल्ला चेलेंज, कहा- "भाई में बहुत दम है, बहन तेरे में है तो..."

अनिल कपूर ने शेयर की स्कूल की तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -