सलमान संग एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर, दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
सलमान संग एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर, दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री बीना काक ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुपरस्टार सलमान खान के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है। जी दरअसल आज सलमान का जन्मदिन है। ऐसे में उन्होंने सलमान के लिए बर्थडे मैसेज भी लिखा। आप सभी जानते ही होंगे बीना सलमान के परिवार की करीबी हैं और यह भी कहा जाता है कि सलमान उन्हें बहन मानते हैं। बीना को आप सभी ने साल 2005 की फिल्म मैंने प्यार क्यों किया में सलमान द्वारा एक भूमिका की पेशकश की गई थी। जी हाँ और बीते कल उन्होंने सलमान के साथ अपनी तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'कल आपका जन्मदिन है, आप ऐसे ही खुश स्वस्थ रहें।'

आप सभी जानते ही होंगे सलमान के कई प्रशंसक जो इस खबर से चिंतित थे कि उन्हें एक सांप ने काट लिया था, उन्होंने इस तस्वीर पर खुशी व्यक्त की। एक प्रशंसक ने तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेगास्टार हैस टैग सलमान खान, भगवान का शुक्र है कि वह ठीक है! उन्हें बहुत प्यार करता हूं, जबकि दूसरे ने लिखा, उनके फार्म हाउस से एक तस्वीर आई हैं, जिसमें लगता है कि वह बिल्कुल ठीक हैं।' आप सभी को बता दें कि बीते दिनों सलमान को पनवेल में उनके फार्महाउस पर एक सांप ने काट लिया था। वहीं सलमान से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यह घटना रविवार की सुबह की है। उसके बाद भाईजान को इलाज के लिए नवी मुंबई के कामोठे स्थित एमजीएम अस्पताल ले जाया गया इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। कहा जा रहा था कि सांप ने उनके हाथ में काट लिया था लेकिन वह अब ठीक है।

आप सभी जानते ही होंगे कि सलमान अक्सर अपना जन्मदिन पनवेल फार्महाउस में मनाते हैं। ऐसे में वह जन्मदिन के पहले ही यहाँ पहुँच गए और उनके साथ हादसा हो गया। वैसे आए दिन वह अपने फार्म हाउस से तस्वीरें वीडियो भी शेयर करते हैं। अगर हम काम की बात करें तो 2022 में सलमान, कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 की शूटिंग जारी रखेंगे। इसके अलावा वह पूजा हेगड़े के साथ कभी ईद कभी दीवाली जैकलीन फर्नांडीज के साथ किक 2 में भी काम करेंगे।

इन 3 अभिनेत्रियों संग मार-पीट कर चुके हैं सलमान खान, शराब पीकर घर के सामने किया था हंगामा!

जब गुस्से में मलाइका के बेटे ने कर दी थी सलमान खान की पिटाई

3 बार सलमान को सांप ने डसा, खुद बताई उस रात की कहानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -