हिलेरी अमेरिकी इतिहास की पहली महिला है, जिसने आर्म फोर्स कमेटी में भी काम किया है
हिलेरी अमेरिकी इतिहास की पहली महिला है, जिसने आर्म फोर्स कमेटी में भी काम किया है
Share:

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के समर्थन में अब उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी उतर आए है। हिलेरी की जमकर तारीफ करते हुए बिल ने कहा कि उन्होने कभी हार नहीं मानी। उन्होने मुसलमानों के संबंध में कहा कि यदि आप मुसलमान है और आतंकवाद से नफरत करते है, तो तो आपके भविष्य को बेहतर बनाने में हिलेरी आपकी मदद करेगी।

हिलेरी को क्यों वोट किया जाना चाहिए का कारण बताते हुए बिल ने कहा कि क्यों कि ये दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश है और हम हमेशा फ्यूचर के लिए तैयार रहते है। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि हिलेरी हम सबको साथ लाएगी। मैंने भी अपने पूरे कार्यकाल में यही किया है। इराक युद्ध की चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि न्यूयॉर्क के इतिहास में हिवेरी पहली सीनेटर थी, जिसने आम फोर्स कमेटी में भी काम किया।

अपनी शादी की चर्चा करते हुए बिल क्लिंटन ने कहा कि उन्होने अपनी खास दोस्त से शादी की और वो आज भी उनकी सबसे अच्छी दोस्त है। वो बहुत मजबूत है और ख्याल रखने वाली है। क्लिंटन ने कहा कि मैंने अपनी पूरी जिंदगी में ऐसी महिला नहीं देखी। जब हिलेरी मां बनी तो उसने पूरी शिद्दत से बच्चों को समय दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -