दो दशक बाद जेल से छूटा 'बिकिनी किलर'
दो दशक बाद जेल से छूटा 'बिकिनी किलर'
Share:

'बिकिनी किलर' चार्ल्स शोभराज तकरीबन 2 दशकों के बार जेल से बाहर आ गया है। खबर है कि नेपाल की जेल से शु्क्रवार को शोभराज की रिहाई हो गई। नेपाल की सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को हत्यारे को रिहा करने का आदेश जारी किया था। कोर्ट ने उम्र के मद्देनजर शोभराज की सजा को 20 वर्ष की जगह 19 वर्ष कर दी।

78 वर्ष का शोभराज फ्रांस का नागरिक है। पुलिस ने बताया कि 1970 और 1980 के दशक में उसने कई हत्याएं की। शोभराज पर पूरे एशिया में 20 से अधिक व्यक्तियों लोगों की हत्याओं के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि उसने लूट के इरादों से इन घटनाओं को अंजाम दिया था। अपराधी पीड़ितों के खाने-पीने में नशीली चीज मिलाकर अपने मंसूबे पूरे करता था।

बताया जा रहा है कि शोभराज पहले बृहस्पतिवार को जेल से बाहर आ सकता था, मगर प्रक्रिया में समय लगने के चलते मामला शुक्रवार तक पहुंचा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि उनका दूतावास हालात पर नजर रख रहा है। शोभराज को वर्ष 1976 में गिरफ्तार किया था। 1986 में कुछ वक़्त को छोड़ दिया जाए, तो उसने भारत की जेल में 21 साल गुजारे। उस समय वह भाग गया था, मगर गोवा से दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। 1997 में रिहा होने के पश्चात् शोभराज पेरिस में रहा, मगर वर्ष 2003 में उसने नेपाल का रुख किया।

AAP ने शैली ऑबरोय को बनाया मेयर कैंडिडेट, भाजपा नहीं लड़ेगी चुनाव

पुरातत्व विभाग पर भड़की उमा भारती, जेल में डालने की दे दी चुनौती

SBI में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ये लोग करें आवेदन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -