सड़क दुर्घटना में गई जान, बाइक स्लिप होने से हुआ हादसा
सड़क दुर्घटना में गई जान, बाइक स्लिप होने से हुआ हादसा
Share:

इंदौर/ब्यूरो। सड़क के मोड़ पर बाइक स्लिप होने से दो भाई दुर्घटना के शिकार हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने से बड़े भाई की मौत हो गई। विजय नगर पुलिस के अनुसार मृतक का नाम दिनेश (45) निवासी मालवीय नगर है। घटना 9 नवंबर की रात उसके घर के पास की है।

परिजन ने बताया कि दिनेश का बेटा जेल में है, उसे छुड़ाने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसके लिए वह जमीन बेचने के लिए अपने भाई रमेश के साथ गया था। लौटते समय सिटी बस डिपो के सामने बाइक स्लिप हुई और दोनों गिर गए। दोनों को सिर में चोट आई। 

दोनों को अस्पताल में भर्ती किया। रमेश की हालत में सुधार हो गया, लेकिन दिनेश ने गुरुवार रात दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों ने हेलमेट पहना होता तो किसी की जान नहीं जाती।

'2 बालिग लड़कियां अपनी मर्जी से साथ रहना चाहती हैं, तो अदालत भी उन्हें रोक नहीं सकती', HC ने सुनाया फैसला

महाकाल के दरबार में हाथों-हाथ पूरी हुई भक्त की मुराद, मिल गया 5 महीने से बिछड़ा बेटा

रिसोर्ट में गर्लफ्रेंड को ले जाकर उतारा मौत के घाट, तड़पते हुए बनाया वीडियो और बोला- 'बेवफाई नहीं करने का...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -