VIDEO: पुलिस ने लगाया गाडी को धक्का तो युवक ने की मजेदार कमेंट्री
VIDEO: पुलिस ने लगाया गाडी को धक्का तो युवक ने की मजेदार कमेंट्री
Share:

आजकल सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अब इस समय भी एक वीडियो ने कोहराम मचाया हुआ है। यह वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। हमे यकीन है इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का हंसते-हंसते पेट फूल जाने वाला है। जी दरअसल यह वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ पुलिस वाले दिखाई दे रहे हैं। आप देख सकते हैं वायरल वीडियो में एक युवक की सुनाई दे रही आवाज मजेदार है और यह आपको हंसाने के लिए काफी है।

इस वीडियो में एक पुलिस की जीप दिखाई दे रही है जो शायद खराब हो गई है। वहीं इस जीप को कुछ पुलिसकर्मी धक्का देते दिखाई दे रहे हैं। जो आम बात है, क्योंकि हमने अक्सर देखा है कि गाड़ी खराब हो जाने के बाद कई बार लोग धक्का लगाकर स्टार्ट करते हैं। हालाँकि वीडियो में पुलिसकर्मी की जीप जो दिखाई दे रही है, वह पुराने जमाने की लगती है। आप देख सकते हैं जीप चलते-चलते बीच रास्ते में खराब होकर रुक गई और इसके बाद उसे धक्का लगाना पड़ रहा है।

वहीं इसी दौरान वीडियो में पीछे से एक शख्स कमेंट्री करता सुनाई दे रहा है। आप सुन सकते हैं शख्स कहता सुनाई दे रहा है, ‘ये देखिए प्रशासन का गाड़ी ठेला रहा है, बताइए ये गाड़ी कैसे चोर को पकड़ेगी। जो खुद ठेलके स्टार्ट हो रहा है। ठेली लो, ठेली लो जी। देख लीजिए बताइए ये सब लोग चोर को पकड़ेगा।' इस वीडियो को @UtkarshSingh_ नामक यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और इसे बहुत पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन लिखा, ‘खबर सीवान से है। बाकी आप कमेंट्री सुनिए।’ वाकई में यह वीडियो बड़ा मजेदार है जो आप देख और सुन सकते हैं।

OMG! खुद को प्रेग्नेंट समझ अस्पताल पहुंची महिला, डॉक्टर्स ने पेट से निकाले दांत और बाल

Video: पेट्रोल डलवाने से पहले देखते हैं जीरो तो हो जाइए सावधान! आपको भी लग सकता है चूना

बादल फटने के इस वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, आपने देखा क्या?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -