OMG! खुद को प्रेग्नेंट समझ अस्पताल पहुंची महिला, डॉक्टर्स ने पेट से निकाले दांत और बाल
OMG! खुद को प्रेग्नेंट समझ अस्पताल पहुंची महिला, डॉक्टर्स ने पेट से निकाले दांत और बाल
Share:

आज के समय में कई चौकाने वाले किस्से सामने आते रहते हैं। हाल ही में जो किस्सा सामने आया है वह अमेरिका (US) का है और इस मामले के बारे में जिसने भी सुना उसके तो होश ही उड़ गए। यह बेहद हैरान करने वाला मामला है। जी दरअसल यहां एक महिला के पेट में दर्द हो रहा था और जब वो डॉक्टर के पास गई तो जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जी दरअसल महिला तो यह सोच रही थी कि वो प्रेग्नेंट (Pregnant) है और उसके गर्भ में बच्चा है हालाँकि जो डॉक्टर ने बताया वह महिला को हैरान कर गया। जी हाँ, महिला द्वारा सोची बात सच नहीं निकली। जी दरअसल महिला के पेट में जो पल रहा था वो बच्चा नहीं कुछ और ही था।

एक मशहूर वेबसाइट में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, कई दिन से महिला के पेट में दर्द हो रहा था। इसके अलावा उसको ब्लीडिंग भी हो रही थी लेकिन ये पीरियड की वजह से नहीं हो रही थी। ऐसे में अस्पताल में जब डॉक्टरों ने महिला का अल्ट्रासाउंड किया तो पाया कि उसके गर्भाशय (Uterus) में दो सिस्ट हैं। जी दरअसल एक सिस्ट करीब 7 सेमी और दूसरा सिस्ट मटर के दाने जितना बड़ा है। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला को बताया कि उसके गर्भाशय में जो दो सिस्ट हैं, उनमें दांत और बाल भी हैं।

यह भी कहा गया कि पिछले 2 साल से ये महिला के पेट में पल रहे हैं और वो प्रेग्नेंट नहीं थी बल्कि उसके पेट में एक ट्यूमर था। आप सभी को बता दें कि महिला ने एक टिकटॉक वीडियो में अपनी इस परेशानी के बारे में बताया। इसी के साथ महिला ने कहा कि उसने कभी नहीं सोचा था कि उसके साथ ऐसा होगा। बल्कि वह तो यह सोच रही थी कि वो फिर से मां बनने वाली है। उसके गर्भाशय में एक बच्चा पल रहा है लेकिन ये कुछ और ही निकला। इस मामले में आपको पहले तो यह बता दें कि सिस्ट, भ्रूण के विकास के दौरान भ्रूण के ऊतकों से अलग होने वाले कणों के कारण होता है। सिस्ट में बाल और दांत होते हैं। महिला ने बताया कि सिस्ट को गर्भाशय से निकालने के लिए डॉक्टर उसका ऑपरेशन करेंगे।

Video: पेट्रोल डलवाने से पहले देखते हैं जीरो तो हो जाइए सावधान! आपको भी लग सकता है चूना

बादल फटने के इस वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, आपने देखा क्या?

अचानक बढ़ने लगा बुजुर्ग महिला का पेट, डॉक्टर के पास पहुंची तो हुआ खतरनाक खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -