जदयू नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
जदयू नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Share:

नालंदा: बिहार की राजधानी पटना में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रखंड अध्‍यक्ष के बेटे की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सरेआम हुई इस हत्या का इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं, पटना के सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नालंदा जिले के रहुई प्रखंड में शनिवार को जदयू के प्रखंड अध्‍यक्ष का चुनाव कराया गया था। इसमें विनोद मुखिया निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित हुए। खुशियां मनाई जा रही थीं, किन्तु इसी बीच विनोद के बेटे सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर आई। बताया जा रहा है कि पटना के कांटी फैक्ट्री मोड़ पर सौरभ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

हत्या की खबर मिलते ही पूरे परिवार में मातम पसर गया। सौरभ पटना में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह अपने चार दोस्तों के साथ एक हॉस्टल में रहता था। मौके से उसके अंगूठे में फंसी पिस्टल बरामद हुई है। मामले को किसी लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पटना के सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ख़ुदकुशी का लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

भाई ने शराब पिलाकर किया बहन का रेप, पेरेंट्स भी देते रहे दुष्कर्मी बेटे का साथ

चुनावी रंजिश में कर दी थी हत्या, अदालत ने सुनाया उम्र कैद

पहले किशोरी से किया दुष्कर्म, फिर बेरहमी से पीटा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -