पहले किशोरी से किया दुष्कर्म, फिर बेरहमी से पीटा
पहले किशोरी से किया दुष्कर्म, फिर बेरहमी से पीटा
Share:

आगराः आगरा से दुष्कर्म की एक विभत्स घटना सामने आई है। इस घटना में किशोरी को खेत में खींचकर उस से दुष्कर्म किया गया। मामला आगरा के बाह क्षेत्र के एक गांव की है। विरोध करने पर युवती को बेरहमी से पीटा। शोर मचाने पर उसके मुंह में कपड़ा भर दिया। बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी को देख घरवालों के होश उड़ गए। उन्होंने डायल 100 पुलिस को बुलाया तो शोहदे के परिजनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

किशोरी का मेडिकल कराने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। बाह के एक गांव स्थित ननिहाल में शमशाबाद क्षेत्र के गांव का एक युवक रहता है। गुरुवार की शाम करीब साढे पांच बजे 16 साल की किशोरी घर से शौच के लिए जा रही थी। उसे अकेली देख युवक उसे बाजरे के खेत में खींच ले गया। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा। इसके बाद मुंह में कपड़ा भरकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म की शिकार किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची और घरवालों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने 100 नंबर कर सूचना दी। पुलिस को देखते ही आरोपी के परिजनों ने किशोरी के परिवार के लोगों को जान से मारने और गांव से निकालने की धमकी दे डाली। शुक्रवार को हिम्मत जुटाकर पीड़ित परिवार किशोरी को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर किशोरी का मेडिकल चेकअप कराया। आरोपी फरार है।

साइबर फ्रॉड : 13 हजार खाते में डालकर, निकाले एक लाख रूपये

साइबर ठगीः बिल 112 रूपये का, खाते से कटे 14 हजार

नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म और हत्या करने वाले आरोपी विनोद को आजीवन कारावास

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -