बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी ने किया RSS पर कमेंट
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी ने किया RSS पर कमेंट
Share:

पटना: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा अपने गणवेश में बदलाव किए जाने के बाद अब विरोधियों द्वारा तरह-तरह की बयानबाजी की जा रही है, आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा दिए बयान को तर्कपूर्ण बयान कहा है। उनके द्वारा कहा गया है कि राबड़ीदेवी के तर्कपूर्ण और आक्रामक बयान द्वारा 2 माह में ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अपने गणवेश में बदलाव कर दिया है। 

उन्होंने आरएसएस द्वारा लाठी लेकर चलने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। राबड़ी देवी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर निशाना साधा था।  उन्होंने पूर्व में एक बयान दिया था और कहा था कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में तो अधिक आयु वालों को भी हाफ पेंट पहनना पड़ती है, उनका कहना था कि उन्हें सार्वजनिक स्थलों पर जाने में अचरज नहीं होता हैं क्या। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री ने पूर्व में एक बैठक में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी को टारगेट किया था, 

साथ ही उनका कहना था कि आखिर आरएसएस वाले बिहार में आरजेडी कार्यकर्ताओं को लठैत, लाठी में तेल पिलावन आदि कहकर उन पर कटाक्ष करते हैं मगर स्वयं ही लाठी लेकर चलते हैं। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आरएसएस को लेकर यह भी कहा है कि आखिरकार आरएसएस को अपने अंदर बदलाव लाना पड़ा और अपना गणवेश बदलना पड़ा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -