पटना के 'लाठीबाज' ADM दोषी करार, 7 दिन में जवाब नहीं दे पाए तो होगा एक्शन
पटना के 'लाठीबाज' ADM दोषी करार, 7 दिन में जवाब नहीं दे पाए तो होगा एक्शन
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना में नौकरी मांग रहे अभ्यर्थियों पर लाठी भांजने वाले ADM के खिलाफ जिलाधिकारी की जांच पूरी हो चुकी है। यही नहीं डीएम ने उन्हें इस मामले में दोषी ठहराते हुए नोटिस भी जारी कर दिया है। ADM को 7 दिन के अंदर इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। ADM ने CTET-STET पास अभ्यार्थियों के प्रदर्शन के दौरान एक लड़के पर बेरहमी से लाठियां भांजी थी। DM पटना ने मामले की जांच DDC और सिटी SP से कराई थी। बीते दिनों दोनों अधिकारियों ने जांच पूरी कर DM को रिपोर्ट सौंपी थी। अब डीएम ने इस रिपोर्ट के आधार पर लाठीबाज ADM नोटिस जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि विगत 22 अगस्त को पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था। इसके लिए बड़ी तादाद में अभ्यर्थी सातवें चरण की नियुक्ति की मांग करते हुए डाक बंगला चौराहे पर जमा हुए थे। इसी प्रदर्शन के दौरान ADM एक लड़के को बेरहमी से पीटा था। उस वक़्त लड़के के हाथ में तिरंगा भी था, लेकिन इसके बावजूद ADM ने उसे गिराकर बुरी तरह डंडों से पिटा था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। हाल ही में बिहार की सत्ता में आए RJD नेता तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया। उनके दखल के बाद ही पटना के जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश जारी करते हुए जांच टीम गठित की थी।

जानकारी के अनुसार, पटना में शिक्षक अभ्यार्थियों के प्रदर्शन के दौरान ADM की निर्मम पिटाई से एक लड़के का जबड़ा तक टूट गया था। वहीं उसके शरीर पर भी कई गंभीर चोटें आईं थी। स्थानीय प्रशासन ने इस मामले को दबाने की काफी कोशिश की, मगर किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं भाजपा सहित कई नेताओं ने इस वीडियो को तेजस्वी यादव को टैग कर सरकार को घेरना शुरू कर दिया। मामले को तूल पकड़ते देख तेजस्वी हरकत में आए और उन्होंने पटना जिलाधिकारी को मामले की जांच कराने के आदेश दिए थे।

'ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव ने हमें परेशान कर दिया, कोर्ट जाएंगे..', इस्लामी संगठन की धमकी

50 बुलडोज़र, 1200 जवान.., असम में अवैध कब्जे पर हिमंता सरकार का एक्शन जारी

यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी तेज रफ़्तार BMW, ड्राइवर की मौत, एक घायल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -