'ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव ने हमें परेशान कर दिया, कोर्ट जाएंगे..', इस्लामी संगठन की धमकी
'ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव ने हमें परेशान कर दिया, कोर्ट जाएंगे..', इस्लामी संगठन की धमकी
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक के इस्लामी संगठन अंजुमन-ए-इस्लाम का कहना है कि वह राज्य के हुबली जिले के ईदगाह मैदान में गणेश चतुर्थी उत्सव की इजाजत देने के लिए हुबली-धारवाड़ नगर निगम के कमिश्नर के खिलाफ कर्नाटक हाई कोर्ट में अवमानना ​​का केस दर्ज कराएगा। बता दें कि इस्लामी संस्था ने यह बात ऐसे समय कही, जब कर्नाटक उच्च न्यायालय ने उत्सव की इजाजत खुद दी थी।

अंजुमन-ए-इस्लाम के उपाध्यक्ष अल्ताफ नवाज ने कहा है कि मुस्लिम समूह हुबली-धारवाड़ नगर निगम आयुक्त को अवमानना ​​के लिए कोर्ट में ले जाएगा। उन्होंने कहा कि, 'हम ईदगाह मैदान में दूसरे समुदाय की धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगाने का निर्देश देने के लिए हाई कोर्ट का रुख करेंगे। सर्वोच्च न्यायालय ने हमारे संगठन को 999 साल की लीज के लिए ईदगाह मैदान दिया है।'

अल्ताफ नवाज ने आगे कहा कि, 'धार्मिक उद्देश्यों के लिए इस जमीन का इस्तेमाल यदि कोई दूसरा समुदाय करता है, तो वह कोर्ट की अवमानना ​​​​होगी। हम अन्य धार्मिक समुदायों के उत्सव के विरुद्ध नहीं हैं, मगर ईदगाह मैदान में तीन दिवसीय गणेश उत्सव ने हमें वास्तव में परेशान कर दिया है।' हुबली के ईदगाह मैदान में हिंदुओं द्वारा गणेश प्रतिमा की स्थापना 31 अगस्त को कर्नाटक हाई कोर्ट द्वारा इजाजत मिलने के बाद की गई थी। उसके बाद ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव मनाया गया था।

50 बुलडोज़र, 1200 जवान.., असम में अवैध कब्जे पर हिमंता सरकार का एक्शन जारी

यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी तेज रफ़्तार BMW, ड्राइवर की मौत, एक घायल

CJI बनते ही एक्शन में जस्टिस यूयू ललित, 4 दिन में निपटा डाले 1800 से अधिक केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -