बिहार के भाजपा प्रवक्ता डॉ अजफर हाश्मी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक
बिहार के भाजपा प्रवक्ता डॉ अजफर हाश्मी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक
Share:

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, यहां भाजपा के प्रवक्ता डॉ. अजफर शम्शी को मुंगेर के इवनिंग कॉलेज के पास अपराधियों ने गोली मार दी। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है, जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। भाजपा के एक इस बड़े नेता को सरेआम गोली मारे जाने की घटना से हर कोई दंग है। बता दें कि अजफर मुंगेर के इवनिंग कॉलेज प्रोफेसर भी हैं।

जानकारी के मुताबिक, घटना के वक़्त वह अपनी कार से निकल कर कॉलेज परिसर में प्रवेश करने जा रहे थे। लेकिन वाहन अपराधी पहले से ही घात लगाए मौजूद थे। जैसे ही वह अपनी कार से निकले, बदमाशों ने उन्हें लक्ष्य बनाते हुए गोलीबारी शुरू कर दी।  गोली लगने से अजफर बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की, जिसमें से एक गोली अजफर के जांघ में लग गई। 

हालांकि, अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि भजपा प्रवक्ता को गोली किस वजह से मारी गई है। इस मामले की खबर मिलते ही पुलिस तत्काल एक्शन में आ गई है और छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद अपराधी ने किया सुसाइड, इस तरह दी जान

बड़ी खबर: इंदौर के इस चर्च में 150 लोगों का किया जा रहा था धर्म परिवर्तन, 7 को किया गया गिरफ्तार

गणतंत्र दिवस पर लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' और 'कश्मीर वापस लेंगे' के नारे, 4 गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -