बिहार: पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, हत्या की आशंका
बिहार: पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, हत्या की आशंका
Share:

पटना: बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में पुलिस को महुआ के पेड़ से लटके एक प्रेमी युगल के शव मिले हैं। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जाँच में जुट गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने बनजामा गांव के पास सहिया जंगल में एक पेड़ से लटका एक युवक-युवती के शव बरामद किए हैं। शवों की शिनाख्त कर ली गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के शव एक ही दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटके हुए थे। लड़की की मांग में सिंदूर भी लगा हुआ था।  पुलिस के अनुसार, लड़का अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई करता था और उसी गांव की एक लड़की से उसे प्रेम हो गया था। लड़के की आयु 17 वर्ष बताई जा रही है, जबकि लड़की 16 वर्ष के लगभग बताई गई। सूत्रों के अनुसार, इस प्रेम प्रसंग से लड़की के घर वाले नाराज थे।

जमुई के SP प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लगता है। लड़का-लड़की के बीच प्रेम-प्रसंग था। दोनों सोमवार को घर से लापता थे। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि दोनों की अन्यत्र हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की सभी एंगल्स से तफ्तीश कर रही है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

तेलंगाना: अपनी 3 वर्षीय बेटी को बेरहमी से पीटने वाला पिता गिरफ्तार

VIDEO: तिलक लगाकर स्कूल जाता था छात्र, टीचर निशात बेगम ने पिटवाया

21 साल की लड़की के साथ बेरहमी से मार-पीट, आँख में डाला तेज़ाब

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -