बिहार में बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी, 7 हैवानों ने किया सामूहिक बलात्कार
बिहार में बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी, 7 हैवानों ने किया सामूहिक बलात्कार
Share:

पटना: नहाए खाए के साथ पूरे बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। बेगूसराय जिले के लोग ही छठ की तैयारी में जुटे हुए थे। इसी बीच जिले के छौड़ाही ओपी क्षेत्र के काबर झील स्थित सिहुली कटाही बहियार में एक बुजुर्ग महिला रात भर नग्न अवस्था में कराहती हुई मिली है। महिला के ओठ, पीठ और दोनों आँखें सूजे हुए थे। चेहरे पर कई चोट के निशान बहुत कुछ बता रहे हैं कि बुजुर्ग महिला के साथ बदमाशों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। बुजुर्ग पीड़िता चेरियाबरियारपुर क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।

सदर अस्पताल पहुंचे परिवार वालों ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि रात में घर नहीं लौटने पर शुक्रवार की सुबह जब खोजने गए और बहियार में महिला को निर्वस्त्र अवस्था में देखा, तो जमीन तले उनकी पैर खिसक गई। कपड़ा पहनाकर परिजन उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर आए। जहाँ उनका उपचार चल रहा है। पीड़िता के मुताबिक, सात बदमाश थे।  बुजुर्ग महिला ने बताया कि बदमाशों ने पहले उसका खाना खाया। उन लोगों ने मोबाइल, नगद 50 रूपये और सोने की बालियां लूट ली। उसके बाद उसे खींच कर खेत ले गए। उसके बाद उसके साथ क्या हुआ उसे नहीं पता। जब लोगों ने देखा तो शरीर से पूरे कपड़े नदारद थे। पुलिस कह रही है कि मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ़ हो पाएगा कि उनके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं।  

पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करने वाली महिला चिकित्स्कों ने कहा है कि जांच कर ली गयी है। जांच रिपोर्ट सीएस क़ो सौंप दी जाएगी। जांच रिपोर्ट से खुलासा होगा कि दुष्कर्म कि घटना हुई है नहीं। मेडिकल जांच में क्या निकला, इस संबंध में जांच टीम ने कुछ नहीं बताया। मगर पीड़िता के परिजनों ने दावा किया है कि उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया है। इस मामले में मंझौल DSP प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक यादव ने बताया कि अभी घटना की सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों के दावों में कितनी वास्तविकता है, वह मेडिकल जांच रिपोर्ट बताएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़िता से पूछताछ के लिए महिला पदाधिकारी को भेज दिया जाएगा। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

'मेरे बाप ने 50 से 70 महिलाओं को मारकर फेंका', डोनाल्‍ड की बेटी ने किया हैरतंअगेज खुलासा

बिल्ली की वजह से पिता ने अपने बेटे को मार डाला, भाई दूज के दिन घर में पसरा मातम

एक महिला की हत्या के मामले में 33 आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -