अहान के हाथ लगी करियर की सबसे बड़ी फिल्म
अहान के हाथ लगी करियर की सबसे बड़ी फिल्म
Share:

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) ने बीते साल 2021 के दिसंबर में अपना एक्टिंग डेब्यू कर लिया है। अहान शेट्टी ने मिलन लुथारिया के डायरेक्शन में बनी बॉलीवुड मूवी 'तड़प' से अपने करियर को शुरू कर दिया है। इस मूवी में उनके साथ तारा सुतारिया दिखाई दी थी। बताते चलें कि अहान शेट्टी की डेब्यू मूवी 'तड़प' तेलुगू  मूवी  'RX100' का हिंदी रीमेक थी। इस मूवी की कहानी लवस्टोरी पर बेस्ड बनी हुई थी। फिलहाल, खबर आ रही अहान शेट्टी अपनी दूसरी मूवी को लेकर तैयार हैं। उन्होंने दूसरी मूवी को साइन कर लिया है और अगले वर्ष 2023 की शुरुआत में  मूवी की शूटिंग करने के लिए पूरी तरह हैं।

अहान शेट्टी की फिल्म की 2023 की शुरुआत में स्टार्ट होगी शूटिंग: खबरों का कहना है कि अहान शेट्टी ने अपनी अगली मूवी के लिए तैयारी का काम शुरू कर दिया है और वर्ष 2023 की शुरुआत में इसकी शूटिंग करने की पूरी उम्मीद है। ये एक एक्शन मूवी है और इसे साउथ के फिल्ममेकर द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा। अहान शेट्टी इस मूवी को करने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि ये फिल्म साउथ मूवी इंडस्ट्री में भी उनके लिए दरवाजे खोलने वाली है। मूवी की शूटिंग पूरे भारत में की जाएगी और एक इंटरनेशनल शेड्यूल भी होने वाला है।

अहान शेट्टी की फिल्म 2023 के लास्ट में होगी रिलीज:  खबरों का कहना है कि, अहान शेट्टी की ये फिल्म एक्शन से भरपूर इमोशनल थ्रिलर है। मूवी में अहान शेट्टी का किरदार 'द ग्रे मैन' के रयान गोसलिंग पर बना हुआ है। उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में इशारा भी किया है। उनकी ये मूवी वर्ष 2023 के लास्ट में सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। हालांकि, अभी तक फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

बचपन से अभिनय कर रहें हैं ईशान खट्टर, भाई शाहिद संग की थी पहली फिल्म

इस तरह हुआ था इलियाना डिक्रूज़ एक्टिंग करियर

ऊपर से पहन लिया ब्लेजर...अंदर नहीं पहनी ब्रा...एक अलग ही बोल्ड अंदाज में दिखाई दी ये एक्ट्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -