केरल: इतिहास की सबसे बड़ी ड्रग्स जब्ती ! NCB ने हिन्द महासागर से पकड़ी 15000 करोड़ की ड्रग्स, पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार
केरल: इतिहास की सबसे बड़ी ड्रग्स जब्ती ! NCB ने हिन्द महासागर से पकड़ी 15000 करोड़ की ड्रग्स, पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार
Share:

कोच्ची: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने भारतीय समुद्री क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए के प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त करने में सफलता पाई हैं। NCB के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (ऑप्स) संजय कुमार सिंह ने शनिवार (13 मई) को जानकारी दी है कि NCB और भारतीय नौसेना ने हिन्द महासागर में एक बड़ा ऑपरेशन चलाया, जिसमें कीमत के मामले में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स जब्ती की गई। रिपोर्ट के अनुसार, बरामद किए गए ड्रग्स का सोर्स पाकिस्तान है और ये ईरान के चाबहार बंदरगाह के जरिए यहाँ पहुंचे थे।

बता दें कि, इससे पहले, NCB ने शनिवार को एक स्पेशल ऑपरेशन में केरल के कोच्चि तट के पास से करीब 15,000 करोड़ रुपए कीमत के करीब 2,500 किलो ड्रग्स जब्त किए हैं। संजय कुमार ने जानकारी दी कि मदर शिप को समुद्र में कई स्थानों पर तैनात किया गया था। विभिन्न देशों से छोटी नावें मदर शिप तक पहुंचती थी और वहां से ड्रग्स लेकर अपने देश में लौट जाती थीं। ड्रग्स की यह खेप श्रीलंका, मालदीव और भारत में सप्लाई होने वाली थी। इस कार्रवाई में एक पाकिस्तानी नागरिक को भी अरेस्ट किया गया है।

NCP अफसर संजय कुमार ने बताया कि हमने फरवरी 2022 में ऑपरेशन समुद्रगुप्त आरम्भ किया था। जिसके तहत टीम ने अब तक  अलग-अलग तरह के करीब 4000 किलो प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त किए हैं। इस ऑपरेशन में सबसे पहले फरवरी 2022 में NCB और भारतीय नौसेना की संयुक्त टीम ने गुजरात के तट से 529 किलो हशीश, 221 किलो मेथामफेटामाइन और 13 किलो हेरोइन बरामद की थी। ड्रग्स को बलूचिस्तान और अफगानिस्तान से भारत लाया गया था। एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अक्टूबर 2022 में संयुक्त टीम ने केरल के तट पर एक ईरानी बोट को रोका था, जिसमें से कुल 200 किलो हाई ग्रेड हेरोइन मिली थी। इस ऑपरेशन में 6 ईरानी ड्रग तस्करों को अरेस्ट भी किया गया था।

आँखें फोड़ीं, जीभ काटी, शरीर को टुकड़े-टुकड़े कर दिया, लेकिन संभाजी से उनका 'धर्म' नहीं छीन पाए मुगल!

यूपी में पहली बार भाजपा की 'ट्रिपल इंजन' सरकार, आखिर कर्नाटक में कहाँ हुई चूक ?

मैं बनूंगा CM ! सिद्धारमैया और शिवकुमार के घर के बाहर लगे पोस्टर, क्या पायलट-गहलोत विवाद से सबक लेगी कांग्रेस ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -