बिग बॉस 15 में होगी इस मशहूर भोजपुरी स्टार की धमाकेदार एंट्री
बिग बॉस 15 में होगी इस मशहूर भोजपुरी स्टार की धमाकेदार एंट्री
Share:

टेलीविज़न के सबसे लोकप्रिय शो ‘बिग बॉस’ के इस सीज़न की पहली प्रतियोगी का नाम कन्फर्म हो गया है। काफी वक़्त से चर्चा थी कि इस बार शो में भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह की एंट्री लेने वाली है। तो अब ये खबर कन्फर्म हो गई है कि अक्षरा सिंह, करण जौहर द्वारा होस्ट किए जा रहे बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लेंगी। अक्षरा सिंह का प्रोमो सामने आ गया है जिसमें वो अपने लटके-झटके दिखाती दिखाई दे रही हैं तथा स्टेज पर एंट्री कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BIGGBOSS???? (@biggboss_media)

वही प्रोमो में अक्षरा का चेहरा तो नहीं बताया गया है मगर हल्की फुल्की झलक अवश्य बता दी गई है। वीडियो में अक्षरा बोल रही हैं, ‘जो लोग हमारी भोजपुरी फिल्म जगत का नाम खराब देते हैं उन सबकी लबर-लबर बंद करने आ रहे हैं। वैसे तो हम बेहतरीन रोमांस के लिए जाने जाते हैं, मगर आवश्यकता पड़ी तो हमें एक्शन भी बराबर आता है’। इसके पश्चात् अभिनेत्री स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि अक्षरा भोजपुरी फिल्म जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। अभिनेत्री के साथ-साथ अक्षरा सिंह एक गायक भी हैं। इन्होंने अपना एक यूट्यूब चैनल भी पेश किया है जिसके 27 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। सोशल मीडिया पर भी अभिनेत्री बहुत सक्रीय रहती हैं। आए दिन इनके इंस्टाग्राम वीडियो एवं तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3 मिलियन से अधिक फॉलोअर हैं।

'सीता' का दिव्य रूप छोड़ दीपिका ने बदला अपना रूप, वीडियो देख चौंके फैंस

VIDEO: अनुपमा ने की 'अंखियों से गोली मारे ट्रेंड' को करने की कोशिश

टीवी शो के 1 मिनट के प्रोमो के लिए रेखा को चैनल ने दी इतनी भारी रकम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -